उमरिया

Umaria: महिला ने लुटवा दी महिला की आबरू, आरोपी सलाखों के पीछे

Umaria: महिला ने लुटवा दी महिला की आबरू, आरोपी सलाखों के पीछे
x
Umaria News / उमरिया न्यूज़ : उमरिया जिले में एक महिला ने दूसरी महिला को शराब पिलाकर उसकी आबरू लुटवा दी। महिला ने इस बात की जानकारी जब अपने पति को दी। इसके बाद पति-पत्नी महिला थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। बताया जाता है कि ओरोपी महिला पहले से पीड़िता से किसी बात को लेकर चिढती थी। ऐसे में आरोपी ने पहले पीड़िता से दोस्ती की और बाद में उसकी आबरू लुटवा लिया।

Umaria News: उमरिया जिले में एक महिला ने दूसरी महिला को शराब पिलाकर उसकी आबरू लुटवा दी। महिला ने इस बात की जानकारी जब अपने पति को दी। इसके बाद पति-पत्नी महिला थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। बताया जाता है कि ओरोपी महिला पहले से पीड़िता से किसी बात को लेकर चिढती थी। ऐसे में आरोपी ने पहले पीड़िता से दोस्ती की और बाद में उसकी आबरू लुटवा लिया।

आरोपी महिला का पति भी शामिल

जानकारी के अनुसार जिले के ग्राम बकेली उमरिया की रहने वाली एक बैगा आदिवासी की गांव की ही एक महिला ने आबरू लुटवा ली। जिसमें आरोपी महिला ने पीड़िता को अपने घर बुलाया और उसे बारात दिखाने ले चलने के लिए कहा। जब पीड़िता उसके घर आ गइ तो उसे पहले स्वागत के तौर पर शराब पिलाई गई। जब वह नशे में चूर हो गई ते आरोपी महिला के पति तथा उसके साथी बारी-बारी से बलात्कार किया।

बताया जाता है कि माहिला के साथ अरोपियों ने रात भर शारीरिक शोषण किया। सुबह नशा कम होने पर पीड़िता अपने घर चली गई लेकिन उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं लग रहा था। ऐसे में परदेश कमाने गये पति को उसने जानकारी दी और पति के आने के बाद महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

आरोपी गिरफतार

एसडीओपी भारती जाट ने मामले के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि बकेली की रहने वाली एक महिला ने महिला थाने में आवेदन दिया है कि उसके साथ 2 जुलाई को बलात्कार हुआ है। उसने कुछ आरोपियों के नाम भी बताए है। जिसकी जांच करवाई है। आरोपी दंपती के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story