उमरिया

Umaria : जमीन की खोदाई में मिली कल्चुरी कालीन प्रतिमा

News Desk
6 July 2021 11:12 PM GMT
Umaria : जमीन की खोदाई में मिली कल्चुरी कालीन प्रतिमा
x
उमरिया। जिले के चंदिया में वार्ड नं. छह में खोदाई के दौरान कल्चुरी कालीन प्राचीन मिली है। अनुमान है कि यह प्रतिमा 11वीं.12वीं शताब्दी की है। सोमवार की शाम स्थानीय वकील दिनेश अग्रवाल अपनी जमीन पर भवन निर्माण के दौरान खोदाई करा रहे थे। इसी दौरान पत्थर में उकेरी गई ऐतिहासिक मूर्ति मिली।

यह प्रतिमा एक नायिका की है, जिसके गले में दो हार हैं और सिर पर मुकुट है। मूर्तिकार ने संभवत‘ किसी राजसी महिला की प्रतिमा के रूप में इसे सृजित किया होगा। बालाघाट के पुरातत्व वेत्ता वीरेंद्र सिंह गहरवार ने पुष्टि की है कि यह प्रतिमा कल्चुरी कालीन है।

चंदिया से सटे ग्राम पथरहटा में भी पिछले सालों में खोदाई के दौरान ऐतिहासिक मूर्तियां मिलने का इतिहास रहा है। चंदिया व उससे लगे ग्रामीण क्षेत्रों में जिस तरह खोदाई के दौरान प्राचीन भारत की ऐतिहासिक मूर्तियां बीते कई वर्षों से मिल रही हैं। इससे यह साफ है कि उक्त क्षेत्र प्राचीन भारत के इतिहास का मजबूत स्तंभ रहा होगा।

Next Story