उमरिया

UMARIA : भारत सरकार ने उमरिया जिले की डोडका पंचायत को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा

News Desk
26 April 2021 11:05 AM GMT
UMARIA : भारत सरकार ने उमरिया जिले की डोडका पंचायत को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा
x
उमरिया। भारत सरकार पंचायती राज मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर 24 अप्रैल को मानपुर की ग्राम पंचायत डोंडका को पुरस्कृत किया है। पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार वर्ष 2011-12 से राज्य सरकारों केन्द्र शासित प्रदेशों द्वारा अनुशंसित सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली पंचायतों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इसी तारतम्य मे महात्मा गांधी राज्य ग्रामीण एवं पंचायती राज संस्थानए आधारताल जबलपुर के निरीक्षण दल द्वारा दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार के लिए उमरिया जिले के मानपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत डोडका ग्राम पंचायत का भ्रमण कर निरीक्षण कर चयनित किया गया, जिसमें पंचायत पुरस्कार के लिए भारत सरकार द्वारा निर्धारित मापदण्डों को ध्यान मे रखते हुए पंचायत के विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया।

बनाई विशिष्ट पहचान

आदिवासी बाहुल्य उमरिया जिले की डोडका ग्राम पंचायत अपनी विशिष्टिता के लिए अलग पहचान रखती है। सर्वसुविधा युक्त ग्राम पंचायत भवन हो या फिर जन संवर्धन के लिए जनसहयोग से संरचनाएं जैसे नेक कार्य इस छोटे से गांव की खासियत है। अभी हाल ही मे महात्मा गांधी राज्य पंचायती राज्य जबलपुर की टीम ने यहां का दौरा किया था। ग्राम स्तर पर इन्हीं खास गुणवत्ता व जनभागीदारी से गांव के विकास के चलते इसका चयन राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के लिए किया गया था।

गांव की बदली तस्वीर

आपको बता दें कि ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्य से पूरे गांव की तस्वीर बदल गई है। ग्राम पंचायत डोंडका के अन्तर्गत एक पुराना तालाब जीर्णशीर्ण हो चुका था। जिसे ग्राम वासियों के जनभागीदारियों की सहायता से वर्ष ग्राम के जनसमूह के द्वारा लगभग एक माह मे उसकी मरम्मत कर उसको नया स्वरूप दिया गया। आज वह तालाब सभी ग्रामवासियों के उपयोग में आ रहा है एवं पंचायत के किसानों के मे भी हर्ष व्याप्त है कि सभी लोगों के प्रयास से इस तालाब के सिंचाई का अच्छा कार्य हो रहा है।

Next Story