उज्जैन

उज्जैन के पाटीदार अस्पताल में लगी आग, कई भर्ती मरीज झुलसे : UJJAIN NEWS

News Desk
4 April 2021 3:04 PM GMT
उज्जैन के पाटीदार अस्पताल में लगी आग, कई भर्ती मरीज झुलसे : UJJAIN NEWS
x
उज्जैन। शहर में स्थित पाटीदार हास्पिटल में दोपहर अचानक आग लग गई। वार्ड ब्वाय ने धुंआ उठते देखा तो जानकारी प्रबंधन को दी। देखते ही देखते पूरे अस्पताल में धुआं छा गया। आनन-फानन में भर्ती मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर सहित पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। वहीं दो दर्जन फायर बिग्रेड एवं एंबुलेंस मंगवाए गए। अस्पताल काफी मरीज भर्ती बताए गए हैं जिनमें कई मरीजों के झुलसने की जानकारी मिली है। 

बताया गया आग आईसीयू वार्ड में लगी। जहां भर्ती कई मरीज झुलस गए हैं। जिनका इलाज किया जा रहा है। आग लगने अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। सैकड़ों मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया है। जिनमें से कई मरीज कोरोना पीड़ित भी बताए गए हैं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। शार्ट-सर्किट की वजह से आग लगना बताया गया है। घटना की मिलते ही जिला कलेक्टर आशीष सिंह एवं पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। साथ ही 25 फायर बिग्रेड एवं इतने ही एम्बुलेंस की मौके पर उपलब्ध कराए गए। अस्पताल में भर्ती मरीजों को एंबुलेंस के माध्यम से दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किए गए मरीज

जानकारी अनुसार अस्पताल में आग लगने से भर्ती मरीजों को एम्बुलेंस के माध्यम से अलग-अलग अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है। मौके पर एक दर्जन से अधिक दमकल आग बुझाने में लगे हुए थे। तो वहीं 25 एम्बुलेंस भी प्रशासन में मंगवाई थी। पुलिस एवं जिला प्रशासन घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गया। जहां आग पा काबू पा लिया गया है।

नहीं बजा फायर अलार्म

सूत्रों ने बताया कि अस्पताल में फायर अलार्म लगा हुआ है लेकिन के वक्त फायर अलार्म नहीं बजा। वहीं आग बुझाने के लिए फायर उपकरण भी ठीक नहीं पाये गये हैं। वार्ड ब्वाय ने धुंधा उठते देखा है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया है तथा घटना की जांच की जा रही है।

Next Story