उज्जैन

Ujjain: पुजारी ने महाकाल को चढ़ाई कच्ची हरी सब्जी, नाराज हो गये प्रशासक, नोटिस जारी

Ujjain: पुजारी ने महाकाल को चढ़ाई कच्ची हरी सब्जी, नाराज हो गये प्रशासक, नोटिस जारी
x
उज्जैन / Ujjain:  मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल (Mahakaal) की पूजा करने वाले मुख्य पुजारी द्वारा भक्तों द्वारा चढ़ाई गई हरी सब्जी महाकाल को अर्पण कर दिया गया। लेकिन इस बात की जानकारी होते ही प्रशासक ने मंदिर के पुजारी केा नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

उज्जैन / Ujjain: मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल (Mahakal) की पूजा करने वाले मुख्य पुजारी द्वारा भक्तों द्वारा चढ़ाई गई हरी सब्जी महाकाल को अर्पण कर दिया गया।

लेकिन इस बात की जानकारी होते ही प्रशासक ने मंदिर के पुजारी केा नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

वही पुजारी ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा की वह भगवान की सेवा में भक्तो द्वारा लाई गई सब्जी को भगवान के जलधारी में चढ़ा दिया गया है।

जबकि भगवान के भोग प्रसाद के लिए निश्चित प्रसाद ही चढ़ाया जाना चाहिए।

मेन्यू भूले पुजारी

जानकारी के अनुसार भगवान महाकाल की पूजा तथा व्यवस्था के लिए एक समिति बनाई गई है। वहां हर कार्य का निर्धारित कार्यक्रम तय है।

जैसे मंदिर के गर्भगृह में समिति के पुजारियों को जाने की अनुमति रहती है। वही भगवान के भेग प्रसाद के लिए भी एक मेन्यू निश्चित है।

भगवान का हर रोज भोग भगचान मेवा मिष्ठान फल फूल नए वस्त्र आभूषण अर्पित किए जाते।

लेकिन गर्भगृह में पूजा के दौरान मंदिर के पुजारी ने सोमवार को कच्ची हरी सब्जी भगवान को अर्पित कर दिया।

प्रशासक ने जारी किया नोटिस

भगवान भोलेनाथ महाकाल को कच्ची हरी सब्जी चाढाने की बात सामने प्रशासक को आनलाइन आरती के समय दिख गया।

जिसके बाद सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने तत्काल ही गर्भग्रह निरीक्षक विजय डोडिया से जानकारी लेकर कड़ी फटकार लगाई। वहीं पुजारी केा नेाटिस जारी कर जानकारी मांगी गई है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story