उज्जैन

उज्जैन में सावन में रविवार को लगेंगे स्कूल, सोमवार को छुट्टी रहेगी; महाकाल मंदिर में 2 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

उज्जैन में सावन में रविवार को लगेंगे स्कूल, सोमवार को छुट्टी रहेगी; महाकाल मंदिर में 2 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान
x
उज्जैन में सावन महीने (22 जुलाई से 2 सितंबर) के दौरान पहली से 12वीं तक के स्कूल रविवार को भी लगेंगे और सोमवार को अवकाश रहेंगे।

मध्यप्रदेश के उज्जैन में सावन महीने (22 जुलाई से 2 सितंबर) के दौरान पहली से 12वीं तक के स्कूल रविवार को भी लगेंगे और सोमवार को अवकाश रहेंगे। यह निर्णय भगवान महाकाल की सवारी के चलते लिया गया है, जो हर सोमवार को निकाली जाती है। सवारी के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई रास्ते बंद कर दिए जाते हैं।

सावन में भगवान महाकाल की 7 सवारियां निकाली जाएंगी, 5 सावन और 2 भादौ महीने में। सवारी शाम 4 बजे निकलेगी और इसमें जनजातीय कलाकारों का दल भी शामिल होगा। दो चलित रथों के माध्यम से सवारी का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

सावन महीने में रोजाना करीब 2 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। एक घंटे में सुलभ दर्शन का प्लान तैयार किया गया है। रात 2 बजे होने वाली भस्म आरती में रोजाना करीब 15 हजार भक्त भगवान महाकाल के दर्शन कर सकेंगे।

महाकाल भक्तों के लिए सुविधाएं

  • जल पात्र रखा गया है, जिसमें जल अर्पित करने की ट्रे की संख्या बढ़ा दी गई है।
  • जल पाइप के माध्यम से गर्भगृह में अभिषेक पात्र के माध्यम से महाकालेश्वर को समर्पित होगा।
  • दर्शन के दौरान जल अर्पण के लिए गणेश मंडप में भी पटलों पर स्टील का पात्र रखा जाएगा।

भक्तों से ठगी पर लगाम

होटल मालिकों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित रेट लिस्ट से ज्यादा पैसा न लें। अधिक पैसा वसूलने वाले होटलों को सील किया जाएगा और उनका रजिस्ट्रेशन कैंसिल कर दिया जाएगा।

Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत

Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत

Next Story