
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- उज्जैन
- /
- एमपी के उज्जैन में 12...
एमपी के उज्जैन में 12 साल की बच्ची से चलती कार में दरिंदगी, हालत गंभीर

मध्यप्रदेश के उज्जैन अबोध बालिका के साथ दरिंदगी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। कार में इस घिनौने कृत्य को अंजाम देने के बाद उसे सड़क पर फेंक दिया गया। पुलिस को इस मामले की जानकारी मिलने के बाद दांडी आश्रम बड़नगर रोड के समीप से बालिका को उपचार के लिए चरक अस्पताल भिजवाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए इंदौर रेफर कर दिया गया है।
जांच में हुई पुष्टि
इस संबंध में महाकाल पुलिस के मुताबिक बड़नगर रोड पर मुरलीपुरा से आगे दांडी आश्रम के समीप 12 वर्षीय बालिका सोमवार शाम को मिली थी। जिसके कपड़े खून से सने हुए थे। वह कुछ भी बता पाने में असमर्थ थी। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जांच में यह सामने आया कि बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया है। उसकी भाषा पुलिस के समझ में नहीं आ रही है। देर रात उसकी हालत बिगड़ने उसे चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
चलती कार में घटना को दिया अंजाम
पुलिस द्वारा यह आशंका जताई गई है कि 12 वर्षीय बालिका के साथ चलती कार में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। इसके बाद उसे सड़क पर फेंक दिया गया। बच्ची के कपड़े खून से लथपथ पाए गए हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है। बड़नगर रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले में पुलिस जुट गई है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा का कहना है कि बालिका सड़क पर पाई गई है। वह ठीक ढंग से कुछ भी बता पाने में असमर्थ है। बालिका से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पहले उसे उपचार के लिए चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां रात को उसकी हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने इंदौर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
