
- Home
- /
- टेक और गैजेट्स
- /
- कौन थी Anne Frank,...
कौन थी Anne Frank, जिसे गूगल ने Doodle बना श्रद्धांजलि दी है

Today Google Doodle Anne Frank In Hindi: दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल किसी न किसी महान व्यक्ति, फेमस पर्सनालिटी, त्यौहार के बारे में गूगल डूडल के माध्यम से दुनियां के लोगो को याद दिलाता रहता है। हमेशा की तरह आज यानि 25 जून को भी गूगल, एक गूगल डूडल अपने सर्च इंजन में लाया है। इस बार गूगल ने गूगल सर्च पर ऐनी फ्रैंक (Anne Frank) को सम्मान देते हुए एक प्रेजेंटेशन लगाया है।
आइये जानते हैं Anne Frank Google Doodle के बारे में:
जानकारी के अनुसार ऐनी फ्रैंक जर्मनी के फ्रैंकफुर्ट में जन्मी एक मासूम बच्ची थी। जिसकी मौत केवल 15 साल की उम्र नाज़ी एकाग्रता कैंप में हो गई थी। यहूदी समुदाय के खिलाफ नाजी नफरत के कारण मासूम ऐनी की मौत हो गई थी। ऐनी मात्र 10 साल की थी जब दुसरे विश्व युद्ध की शुरुआत हो गई थी। ऐनी उस समय यहूदी समुदाय के खिलाफ होने वाली बर्बरता के बारे में अपनी डायरी में लिखती थी।
ऐनी फ्रैंक ने अपने डर, द्वितीय विश्व युद्ध पर अपने विचार, अपनी आशाओं और आकांक्षाओं के बारे में अपने डायरी में लिखा था। ऐनी फ्रैंक की डायरी उनके असामयिक और दुखद मृत्यु के बाद उसके पिता द्वारा प्रकाशित की गई थी। जो डायरी किताब के रूप में लाखो लोगो द्वारा पढ़ी गई। किताब ने यहूदियों के ऊपर हुई बर्बरता को दुनिया के सामने रखा।