खेल

Mahendra Singh Dhoni ने खरीदा सबसे महंगे नस्ल का घोड़ा, Scotland से पहुंचा Ranchi

Mahendra Singh Dhoni ने खरीदा सबसे महंगे नस्ल का घोड़ा, Scotland से पहुंचा Ranchi
x
Mahendra Singh Dhoni के Farm House में मौजूद चेतक का साथ देने के लिए एक दूसरा घोड़ा भी आ चुका है। Shetland Pony Breed

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के फार्म हाउस (Farm House) में मौजूद चेतक का साथ देने के लिए एक दूसरा घोड़ा भी आ चुका है। शेटलैंड पोनी नस्ल (Shetland Pony Breed) का यह घोड़ा (Horse) बुधवार को स्कॉटलैंड (Scotland) से रांची (Ranchi) आया।

2 साल की उम्र का घोड़ा

बता दे की यह घोड़ा धोनी के सिमलिया स्थित आवास पर पहुंचा, जहां बेटी जीवा (Mahendra Singh Dhoni Daughter Ziva Dhoni) उसके साथ टाइम बिता रही है। करीब 2 साल की उम्र का यह घोड़ा दुनिया के सबसे छोटे नस्लों में से एक है। इसकी ऊंचाई महज 3 फीट के करीब होती है।

जानकारी के मुताबिक यह घोड़ा अपनी तेज गति के लिए नहीं, बल्कि महज सजावट और शो के लिए जाना जाता है। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी ज्यादा है। दूसरा घोड़ा चेतक धोनी के सैंबो स्थित फार्म हाउस में है। वहीं, कुछ दिन पहले धोनी की पत्नी साक्षी भी सैंबो स्थित फार्म हाउस (Farm House in Sambo) पहुंची थीं, जहां वह गौशाला में गायों को चारा खिलाती भी नजर आईं।

फार्म हाउस में आया सबसे पहला घोड़ा चेतक अभी 11 महीने का है और वह मारवाड़ी नस्ल का है। देखने में काला चेतक अपनी तेज चाल के लिए जाना जाता है। धोनी के रांची स्थित सैंबो फार्म हाउस में हॉर्स राइडिंग की तैयारियां जोरों पर है। इसके लिए 5 से 6 घोड़े बाहर से मंगाए जाने हैं।

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

    Next Story