खेल

अभी-अभी क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे Arjun Tendulkar को लेकर आई बुरी खबर, आवारा कुत्ते ने किया हमला, ऐसी हुई हालत, मची अफरा-तफरी

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत
16 May 2023 12:43 PM
Updated: 16 May 2023 12:47 PM
Arjun Tendulkar
x

Arjun Tendulkar 

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) मुंबई इंडियंस में अपना जलवा निखर रहे है.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) मुंबई इंडियंस में अपना जलवा निखर रहे है. अभी-अभी अर्जुन तेंदुलकर को लेकर एक खबर सामने आ रही है. मिली जानकारी के मुताबिक एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया.

अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने रोहित शर्मा की कप्तानी पर अच्छा मैच खींचा था. ट्विटर हैंडल पर शेयर किए गए एक वीडियो में अर्जुन को लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाड़ी यदुवीर सिंह से मिलते हुए दिखाया गया है, जहां दोनों ने एक-दूसरे का गर्मजोशी से स्वागत किया।



इस दौरान, अर्जुन ने खुलासा किया कि उन्हें एक कुत्ते ने काट लिया था। कुत्ते के काटने के चलते वह नेट्स पर गेंदबाजी करने में असमर्थ थे। अर्जुन के फैंस सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ रहे हैं।

दरअसल मुंबई और लखनऊ के बीच 16 मई को टी20 मुकाबला खेला जाना है. इस मैच से पहले अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में शामिल अपने दोस्त युधवीर सिंह चरक और मोहसिन खान से मिले. लखनऊ की फ्रेंचाइजी ने मुलाकात का वीडियो जारी किया. इस वीडियो में ही अर्जुन ने युधवीर से बताया कि एक दिन पहले ही कुत्ते ने उन्हें काट लिया. इस पर मोहसिन और युधवीर दोनों उन्हें अपना ख्याल रखने को कहते हैं और गले लगते हैं. जिसके बाद अर्जुन वापस लौट जाते हैं. इस वीडियो के देखने से ही मालूम पड़ता है कि कुत्ते ने शायद अर्जुन के बायें हाथ में काटा है. हालांकि उनकी तबीयत पूरी तरह से ठीक नजर आ रही है.

Next Story