खेल

IPL Auction : Arjun Tendulkar की खरीदी ट्वीटर पर ट्रेंड हुआ Nepotism, यूजरों ने ऐसे दिए रिएक्शन

Aaryan Dwivedi
19 Feb 2021 2:43 PM GMT
IPL Auction : Arjun Tendulkar की खरीदी ट्वीटर पर ट्रेंड हुआ Nepotism, यूजरों ने ऐसे दिए रिएक्शन
x
IPL Auction :  क्रिकेट जगत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar)  के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को आईपीएल नीलामी के दौरान मुम्बई इंडियन ने 20 लाख में खरीदा। जिस पर सोशल मीडिया यूजर खासा नाराज नजर आए।

IPL Auction : क्रिकेट जगत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को आईपीएल नीलामी के दौरान मुम्बई इंडियन ने 20 लाख में खरीदा। जिस पर सोशल मीडिया यूजर खासा नाराज नजर आए। उन्होंने इसे नेपोटिज्म (Nepotism) कहते हुए जमकर Twitte किए। जो ट्वीटर में समय टाॅप ट्रेंड कर रहा है।

IPL Auction : Arjun Tendulkar की खरीदी ट्वीटर पर ट्रेंड हुआ Nepotism, यूजरों ने ऐसे दिए रिएक्शन
मुम्बई। गुरूवार के दिन चेन्नई में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया हुई। इस नीलामी प्रक्रिया में कई ऐसे खिलाड़ियों पर भी बोली लगी जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। ऐसे ही एक खिलाड़ी थे क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे Arjun Tendulkar। जिसे मुम्बई इंडियन टीम द्वारा 20 लाख में खरीदा गया। अर्जुन की नीलामी के बाद फैंस खासा नाराज नजर आए। यूजरों ने सोशल मीडिया ट्वीटर पर इसे नेपोटिज्म (Nepotism) बताया और जमकर ट्वीट किए।

This is the true meaning of Nepotism #arjuntendulkar #Nepotism #IPLAuction2021 pic.twitter.com/odXvXY2TJu

— Roman Reigns (@RomanRe74306061) February 18, 2021

नेपोटिज्म इस समय ट्वीटर पर टाॅप ट्रेंड कर रहा है। ढेर सारे यूजर इसमें अपनी प्रक्रिया दे रहे हैं। कोई इसे नेपोटिज्म बता रहा हैं। तो कोई अर्जुन तेंदुलकर का समर्थन कर रहा हैं। नेपोटिज्म को लेकर अब तक ढेर सारे ट्वीट किए जा चुके हैं। Twitter पर फैंस का कहना है कि सचिन तेंदुलकर के चलते अर्जुन को टीम में जगह दी गई हैं।

We can't judge #arjuntendulkar in the name of #Nepotism
Let him play and then decide pic.twitter.com/wxKvRPiPIF

— Kajal (@Kajal0724) February 18, 2021

#Nepotism Arjun tendulkar a prime example. nothing more to say. #arjuntendulkar #NepoKid pic.twitter.com/rsvkpUCJPy

— Oshin agarwal (@Oshinagarwal2) February 18, 2021

Doesn’t even know the spelling of “Vihari” (not Bihari) and talks about #Nepotism in cricket may not even realise that @Hanumavihari is a capped India player with 12 Tests and 74 T20I..how many does Arjun Tendulkar have? Why don’t you talk about Tejaswi Yadav in Delhi Daredevils? https://t.co/9vJjcPAiEh

— Yo Yo Funny Singh (@moronhumor) February 18, 2021

जो यह नेपोटिज्म हैं। अर्जुन के अलावा कई ऐसे खिलाड़ियों के नाम एवं स्क्रीन शाॅट भी यूजरों द्वारा सोशल मीडिया में शेयर किया गया। जिसमें रन एवं परफार्मेंस में उन्हें अर्जुन से बेहतर बताया गया। साथ ही आरोप लगाया गया कि इन्हें कोई जगह नहीं मिली। क्योंकि इनका कोई गाॅड फादर नहीं था। लेकिन अर्जुन को टीम में जगह मिली। क्योंकि वह सचिन तेंदुलकर के बेटे हैं। बता दें कि जब से यह खबर सामने आई कि अर्जुन तेंदुलकर को मुम्बई इंडियन द्वारा खरीदा गया है तभी से ट्वीटर पर नेपोटिज्म ट्रेंड करने लगा।

#Nepotism
THIS IS INDIA pic.twitter.com/t0rqOck5If

— Nitin parmar (@nitinparmar2922) February 19, 2021

अर्जुन ने जताई खुशी

अर्जुन तेंदुलकर को मुम्बई इंडियन टीम द्वारा खरीदी किए जाने पर अर्जुन ने एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने खुशी जताते हुए सभी मेम्बरों को धन्यवाद ज्ञापित किया जिन्होंने उन पर भरोसा जताया हैं।

महंगाई के विरोध में 20 फरवरी को कमलनाथ ने बंद का किया ऐलान, सड़क पर उतरकर करेंगे विरोध प्रदर्शन

अनुष्का शर्मा के बाद Kareena Kapoor के लिए ज्योतिषाचार्य ने की भविष्यवाणी, जानिए बेटा होगा यह बेटी!

Kareena Kapoor Hospital Admitted : हुई अस्पताल में भर्ती, कभी भी दे सकती है दूसरे बच्चे को जन्म

Next Story