
बुधवार के दिन लड़कियो को क्यों नहीं भेजा जाता ससुराल, कारण जान रह जाएंगे हैरान?

हिन्दू धर्म में कोई भी कार्य करने से पूर्व मुहूर्त निकलवाया जाता है। हर कार्य में शुभ मुहूर्त का अवश्य ही विचार किया जाता है। मान्यता है कि अगर शुभ मुहूर्त में कोई भी कार्य किया जाता है तो उसके सार्थक परिणाम मिलते हैं। वही अगर मुहूर्त का ध्यान न दिया जाय तो कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है। हमारे हिन्दू धर्म में बुधवार के दिन लड़की के ससुराल नहीं भेजा जाता। आखिर इसके पीछे का क्या कारण हो सकता है। क्या यह कोई रूढ़वादिता है या फिर शास्त्रों में कुछ तर्क दिया गया है।
ग्रहों का पड़ता है प्रभाव
बुधवार के दिन बेटी के ससुराल विदा न करने के सम्बंध में हमारे शस्त्रों में विशेष तर्क दिया गया है। कहा गया है कि महिलाओं में चंद्र ग्रह प्रबल होता है। बुधवार दिन बुध ग्रह से सम्बंधित होता है। वही बुध ग्रह और चंद्र ग्रह में शत्रुता होती है। एसे में मान जाता है कि अगर बुधवार के दिन लडियों की ससुराल के लिए विदाई की जाती है तो बुध ग्रह के अशुभ प्रभाव तीब्र हो जाते है। जो विवाहिता के लिए काफी हानि पहुंचा सकते हैं।
दुर्घटना की आशंका
कई जगह यह मान्यता है कि बुधवार के दिन बेटी की विदाई नही करनी चाहिए। अगर ऐसा किया गया तो बेटी किसी हादसे का शिकार हो सकती है। वही ससुराल जाते समय दुर्घटना भी हो सकता है।
परिवार में होता विवाद
कहा गया है कि अगर बुधवार के दिन बेटी की विदाई ससुराल के लिए कर दी जाय तो उसका परिवार के लोगों से विवाद होता है। ससुराल के लोगों से लड़की के सम्बंध बिगड़ता है। कई बार ते लड़की का अपने पति के साथ भी सम्बंध खराब हो जाता है।
बुधवार इन कार्यों के लिए विशेष फलदाई
कहा गया है कि बुधवार का दिन भगवान श्री गणेश का दिन बताया गया है। इस दिन भगवान श्री गणेश की पूजा करनी चाहिए। इस दिन बीमा करवाना, पैसों का लेनदेन करना, गोदाम में माल खरीदकर रखना तथा खाता खुलवाना शुभ बताया गया है।
नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
