अध्यात्म

शुक्र देव की इन राशियों पर बरसेगी कृपा, मिलेगा अपार धन, पद-प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि

Manoj Shukla
24 April 2021 7:41 AM GMT
शुक्र देव की इन राशियों पर बरसेगी कृपा, मिलेगा अपार धन, पद-प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि
x
ग्रहों में शुक्र ग्रह को लाभ का ग्रह बताया गया है। यह कई तरह से शुभ फल प्रदान करते हैं। अगले 60 दिनों तक शुक्र ग्रह कई राशियों पर अपनी अपार कृपा बरसाने वाले हैं। जिससे धन सम्पदा, पद-प्रतिष्ठा, नौकरी, विवाह आदि में कई तरह से कई राशियों को लाभ पहुंचाने वाले हैं।

ग्रहों में शुक्र ग्रह को लाभ का ग्रह बताया गया है। यह कई तरह से शुभ फल प्रदान करते हैं। अगले 60 दिनों तक शुक्र ग्रह कई राशियों पर अपनी अपार कृपा बरसाने वाले हैं। जिससे धन सम्पदा, पद-प्रतिष्ठा, नौकरी, विवाह आदि में कई तरह से कई राशियों को लाभ पहुंचाने वाले हैं। शुक्र ग्रह को सुखों का प्रदाता कहा गया है। 18 अप्रैल से शुक्र ग्रह का उदय मेष राशि में हो गया है। शुक्र ग्रह के उदय से अगले 60 दिनों तक इन राशियों पर कई प्रकार से अपनी कृपा बरसाने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं किन राशियों के जातकों को शुक्र ग्रह क्या लाभ देने वाले हैं।

मेष राशि

इस राशि में शुक्र ग्रह के उदय होने से अगले कई दिन बेहद शुभ रहने वाले हैं। इन राशियों के जातकों का जहां आर्थिक पक्ष मजबूत होगा तो वहीं नौकरी एवं विवाह आदि के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों की लम्बे समय से चली आ रही परेशानी दूर होगी। इस दौरान सभी का सहयोग मिलेगा और नौकरी एवं व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि

नौकरी में पदोन्नति, निवेश में लाभ, नया काम शुरू करने में सफलता, धन लाभ होगा। साथ ही यह समय इस राशि के जातकों को हर हिसाब से सही रहने वाला है।

धनु राशि

इस राशि के जातको का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार माहौल अच्छा रहेगा। मान, सम्मान, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष पूरी तरह से मजबूत होगा।

मकर राशि

इस राशि के जातकों को कार्यो में सफलता मिलेगी। वाहन व मकान आदि खरीदी के योग बन रहे हैं। तथा कई प्रकार से यह समय शुभ फल इस राशि के जातकों को प्रदान करने वाला है।

शुक्र देव की इन राशियों पर बरसेगी कृपा, मिलेगा अपार धन, पद-प्रतिष्ठा में होगी वृद्धिवृष राशि

शुक्र ग्रह के उदय से इस राशियों के जातकों की किस्मत बदलने वाली है। घर और वाहन खरीदी के प्रबल योग हैं। धन आगमन होगा, नौकरी में नए अवसर मिलेंगे व मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

Next Story