अध्यात्म

Vat Savitri Vrat 2023: वट सावित्री व्रत पर 30 साल बाद बन रहा बड़ा संयोग, इन राशियों पर बरसेगी कृपा

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत
19 May 2023 7:00 AM IST
Updated: 2023-05-19 01:43:57
Vat Savitri Vrat Katha Pdf
x

Vat Savitri Vrat Katha Pdf

Vat Savitri Vrat 2023 Date: सुहागिन महिलाएं वट सावित्री व्रत बड़े ही श्रद्धा भाव से रखती हैं। इस दिन बरगद के वृक्ष की पूजा की जाती है।

Vat Savitri Vrat 2023 Date, Vat Savitri Vrat 2023, Vat Savitri Vrat 2023 Kab Hai: सुहागिन महिलाएं वट सावित्री व्रत बड़े ही श्रद्धा भाव से रखती हैं। इस दिन बरगद के वृक्ष की पूजा की जाती है। इस वर्ष 19 मई 2023 को वट सावित्री व्रत का विधान बताया गया है। पौराणिक मान्यताओं पर अगर ध्यान दे तो पता चलता है कि माता सावित्री अपने पति सत्यवान के प्राणों को यमराज से छीन कर वापस लाई थी। तब से जगत की महिलाएं वट सावित्री व्रत कर रही हैं। वैसे भी धार्मिक मान्यता है कि बरगद के वृक्ष मे त्रिदेव यानी कि ब्राह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है। इनकी पूजा करने से वैवाहिक जीवन के संकट समाप्त होते हैं।

बन रहा विशेष संयोग Savitri Vrat 2023 Shubh Muhurat

इस बार पढ़ने वाली वट सावित्री व्रत के दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं। कहा गया है कि लगभग 30 वर्ष बाद यह संयोग बना है। इस दिन शनि जयंती भी है। जानकारों के अनुसार 30 वर्ष बाद शनि जयंती पर जेष्ठ अमावस्या है। शनि जयंती पर सुभन योग का संयोग बन रहा है जिससे कई राशियां लाभान्वित होंगी।

बताया गया है कि इस वर्ष वट सावित्री व्रत पर शश योग, गजकेसरी योग और शोभन योग का अद्भुत संयोग बन रहा है जिससे कई राशियों पर विशेष असर पड़ेगा।

कुंभ राशि Vat Savitri Vrat 2023 Shubh Yoga

ज्योतिषाचार्य के बताए अनुसार बट सावित्री व्रत पर गजकेसर संयोग बन रहा है। कुंभ राशि वालों का सोया हुआ भाग्य जाग जाएगा। मेहनत का फल प्राप्त होगा। नौकरी में आ रही दिक्कत समाप्त होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने वाला है।

मेष राशि Savitri Vrat 2023 Muhurat

मेष राशि के जातको के लिए बताया गया है कि गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसर योग बन रहा है। ऐसे में इन राशि वालों को अधिकारियों का साथ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के प्रबल योग हैं। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि इस बार वट सावित्री व्रत पर मिथुन राशि के जातक अभूतपूर्व सफलता प्राप्त करेंगे। कार्यस्थल में नई जवाबदारी मिलेगी, कैरियर में आ रही बाधाएं समाप्त होगी। व्यापारी है तो आर्थिक लाभ बढ़ेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए बताया गया है कि वट सावित्री व्रत पर बन रहे तीन शुभ योग अवश्य फल देंगे। अचानक से धन लाभ हो सकता है वैवाहिक जीवन में आनंद का आगमन होगा आर्थिक मजबूती बढ़ेगी।

Next Story