
अध्यात्म
VASTU SHASTRA: परिवार की ख़ुशी चाहते है तो घर में इस जगह लगवाएं खिड़की
Sandeep Tiwari | रीवा रियासत
13 Feb 2022 5:16 AM

x
VASTU SHASTRA: जीवन में खुशहाली पाने के लिए व्यक्ति क्या-क्या नहीं करता। लेकिन कई बार खुशी न मिलने पर वह परेशान हो जाता है।
VASTU SHASTRA: जीवन में खुशहाली पाने के लिए व्यक्ति क्या-क्या नहीं करता। लेकिन कई बार खुशी न मिलने पर वह परेशान हो जाता है। आज हम व्यक्ति को इस परेशानी से छुटकारा दिलाने के लिए वास्तु के कुछ नियम बताने जा रहे हैं। अगर आप भी इस परेशानी से बचना चाहते हैं तो घर या फ्लैट खरीदते समय वास्तु का विशेष ध्यान रखें। अन्यथा जिनकी अनदेखी व्यक्ति पर भारी पड़ जाती है। शास्त्रों में बताया गया है कि वास्तु का हर स्तर पर ध्यान रखना चाहिए। खास तौर पर खिड़की लगाते समय भी ध्यान रखें।
खिड़कियों के वास्तु नियम
- हमारे शास्त्रों में कहा गया है की खिड़कियों से सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही ऊर्जा घर में प्रवेश करती हैं। ऐसे में आवश्यक हो जाता है की खिड़की किस दिशा में और किस नियम से लगाया जाय।
- कहा गया है कि अगर पश्चिम या उत्तर दिशा में खिड़की लगानी है तो वहां छोटी खिड़की लगाएं। उत्तर और पश्चिम दिशा में बड़ी खिड़कियां नहीं लगाना चाहिए।
- पूर्व, उत्तर और उत्तर पूर्व की दिशा में खिड़की लगवाना शुभ माना गया है। इस दिशा में बड़ी खिड़की लगवाना चाहिए। क्योंकि अगर सूर्योदय के समय सूर्य की रोशनी सीधे आपके घर पर प्रवेश करती है तो यह बहुत अच्छा है। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है।
- घर बनवाते समय इस बात का ध्यान रखें की घर में लगने वाली खिड़कियों की संख्या सम हो। विषम खिड़कियां सदैव नुकसान देह होती हैं।
- खिड़की लगाते समय इस बात का भी ध्यान रखें की खिड़की दो पल्ले की हो। साथ ही वह अंदर की ओर खुले।
- वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि दक्षिण और पश्चिम दिशा में खिड़कियां नहीं लगानी चाहिए। इससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानी उत्पन्न होती है।
नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
Next Story