
यह रेखा दिलाती है करोड़ों की धन दौलत, जल्दी से लूट लो

हाथ में मौजूद मंगल रेखा जब अन्य रेखाओं के साथ मिलती है या फिर उनके समानांतर चलती है तो एक विशेष संयोग बनता है। मंगल रेखा के कुछ गुण भाग्योदय के संकेत देते हैं। इन रेखाओं का अध्ययन कर ज्योति शास्त्री बताते हैं कि बहुत जल्दी आप का भाग्योदय होगा। आइए आज मंगल रेखा की विशेष परिस्थिति पर विचार करें जानकारी हासिल करें।
सहयोगी रेखा कहलाती है
मंगल रेखा को जीवन रेखा की सहयोगी रेखा बताया गया है। अगर जीवन देखा कहीं कमजोर है लेकिन मंगल रेखा पुष्ट है तो जातक के जीवन पर संकट नहीं आते हैं।
जिन जातकों के हाथ में मंगल देखा मौजूद होती है वह बहुत ही प्रतिभाशाली होते हैं। वह सोच समझकर सटीक निर्णय लेते हैं। या यूं कहा जाए कि ऐसे जातक अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए प्रयास करते हैं।
कहा गया है कि अगर मंगल रेखा के साथ ही मंगल पर्वत भी शुभ स्थिति में है तो यह अत्यंत दुर्लभ और शुभ संयोग है।
मंगल रेखा से निकलकर यदि कोई रेखा शनि पर्वत की ओर जाए विशेष लाभ मिलता है। ऐसे जातकों को जमीन के मामले में विशेष लाभ मिलता है। पैतृक संपत्ति प्राप्त होती है। तथा इनका जीवन सुखमय व्यतीत होता है
मंगल रेखा से बनते हैं संयोग
कहा गया है कि अगर मंगल रेखा और भाग्य रेखा आपस में मिलती है तो बड़ा संयोग बनता है। कहते हैं अगर मंगल निकलकर भाग्य रेखा में मिल जाए तो विशेष लाभ प्राप्त होता है।
अगर मंगल रेखा शनिपर्वत तक पहुंच जाए इसे बेहद शुभ संयोग बताया गया है।
वही कहा गया है कि अगर मंगल रेखा से कोई अन्य रेखा निकलकर भाग्य रेखा को काटते हुए आगे बढ़ जाए तो यह शुभ नहीं है।
नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। इस पर पूर्ण भरोसा करने के पहले विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।