
अध्यात्म
आपके भाग्योदय में महत्वपूर्ण है घर का मुख्य द्वार, इस पर करें विचार
Sandeep Tiwari | रीवा रियासत
15 Feb 2022 6:04 AM

x
भारत में जिस तरह से वास्तु शास्त्र का बहुत बड़ा महत्व है उसी तरह हमारे पड़ोसी देश चीन में फेंगशुई विधान बताए गए हैं।
भारत में जिस तरह से वास्तु शास्त्र का बहुत बड़ा महत्व है उसी तरह हमारे पड़ोसी देश चीन में फेंगशुई विधान बताए गए हैं। आज हम फेंगशुई के बताए अनुसार यह बताएंगे कि घर का मुख्य द्वार किस तरह होना चाहिए। फेंगशुई कहता है कि घर के मुख्य द्वार से जैसे व्यक्ति प्रवेश करता है वैसे ही घर में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा में भी प्रवेश करती हैं। ऐसे में अवश्य ही घर के द्वार के संबंध में विशेष सावधानी रखनी चाहिए।
ऐसे होना चाहिए घर का मुख्य द्वार
- फेंगशुई में बताया गया है कि घर के मुख्य द्वार के सामने खंभा नहीं होना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव घर में पड़ता है।
- मुख्य प्रवेश द्वार के आसपास गंदगी कूड़ा करकट नहीं रखना चाहिए। मुख्य द्वार से लगा हुआ गैरिज नहीं होना चाहिए।
- मुख्य द्वार ऐसी जगह पर हो जहां से सीधे प्रकाश और हवा का आना-जाना बना रहे।
- मुख्य द्वार को प्रतिदिन साफ करना चाहिए। साथ ही पवित्रता का विशेष ध्यान रखें।
- मुख्य द्वार में लगा हुआ दरवाजा गंदा या टूटा फूटा हुआ नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा है तो तरह-तरह की परेशानी घर में प्रवेश करेगी।
- मुख्य प्रवेश द्वार के दरवाजे को खोलते या बंद करते समय आवाज नहीं होनी चाहिए। इसे अशुभ बताया गया है।
- फेंगशुई में बताया गया है कि मुख्य द्वार और पिछला द्वार कभी भी एक सीध में नहीं होने चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है।
- मुख्य प्रवेशद्वार के सामने कभी भी जूते चप्पल नहीं रखनी चाहिए।
- अगर द्वार के सामने किचन है तो वास्तु दोष हो सकता है। ऐसे में क्रिस्टल बॉल लटका देने से वास्तु दोष दूर हो जाएगा।
नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
Next Story