
6 सितम्बर से इन राशियों की चमकने वाली है किस्मत, होगा अपार धन लाभ

6 सितम्बर से शुरू होने वाला सप्ताह कई राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला हैं। इस दौरान इन राशियों के जातकों को किस्मत का खूब साथ मिलेगा। धन लाभ होगा एवं बिगड़े काम बनते हुए नजर आएंगे। इस सप्ताह मां लक्ष्मी एवं शुक्र देव की इन राशियों पर कृपा बरसने वाली हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं उन राशियों में बारे में।
कर्क राशि
शुक्र द्वारा तुला राशि में प्रवेश किए जाने से कर्क राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिलने वाले हैं। इन्हें कार्यो में सफलता मिलेगी। नया वाहन अथवा मकान खरीदी के योग हैं। धन लाभ होगा, पारिवारिक सदस्यों का भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
कन्या राशि
यह सप्ताह इस राशि के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। धन लाभ के योग हैं। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए काफी अच्छा समय हैं। परिवार के साथ सुखमय पल व्यतीत करेंगे।
तुला राशि
इस राशि में शुक्र गोचर करने जा रहे हैं। जो इस राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए यह समय शुभ होगा। धार्मिक अथवा अध्यात्मिक कार्यो में शामिल होने के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
धनु राशि
इस राशि के जातकों का आथिक पक्ष मजबूत रहने वाला है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी अथवा व्यापार में तरक्की की संभावनाएं हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय शुभ है। धन लाभ के भी योग हैं।
कुंभ राशि
इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ मिलने के योग हैं। मान, सम्मान व पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शिक्षा से जुड़े लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। कई कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
नोट- इस आलेख में दी गई जानकारी पर हम यह दावा नहीं करते हैं कि यह पूर्णतः सत्य एवं सटीक है। इसलिए बताई गई बातों को अमल में लाने से पहले विशेष से सलाह जरूर लें।