
Kuber Ka Paudha: घर के मुख्य द्वार पर लगाएं ये पौधे, कुबेर जिंदगी भर बसायेंगे पैसे, अंबानी के घर में भी लगा है ये पेड़

Kuber Ka Paudha: जीवन में हर व्यक्ति सफल होना चाहता है। वह चाहता है कि उसके जीवन में सुख शांति और समृद्धि बनी रहे। साथ ही व्यक्ति चाहता है कि उसका शत्रु उस पर कभी भी हावी न हो। अगर आपकी भी ऐसी चाहत है तो इसके लिए आवश्यक है कि आप अपने घर के सामने कुछ खास किस्म के पौधों को लगाएं। यह पौधे जीवन में तरक्की तो लाते ही है साथ में शत्रुओं का नाश भी करते हैं। आइए जाने इन पौधों के बारे में।
तुलसी का पौधा
तुलसी का पौधा बहुत पवित्र होता है। हमारे शास्त्रों में बताया गया है कि तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी का वास होता है। यहां साफ सुथरा और माता तुलसी को प्रतिदिन जल अर्पित करना चाहिए। इसे घर के आंगन में लगाना बहुत शुभ होता है।
हरश्रृंगार का पौधा
हरश्रृंगार के पौधे को पारिजात के नाम से भी जाना गया है। यह बहुत पवित्र पौधा है। कहा गया है कि यह देव लोक से पृथ्वी पर आया है। इसके गिरे हुए फूल भी भगवान को चढ़ाने पर कोई दोष नहीं होता। हरसिंगार का पौधा अपने दरवाजे पर यानी गार्डन में उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। माता लक्ष्मी को यह पौधा और इसके फूल बहुत प्रिय है।
शमी का पौधा
शमी का पौधा घर के मुख्य द्वार के पास गार्डन में बाई तरफ लगाना चाहिए। इससे माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। कभी पैसों की कमी नहीं होती।
अनार का पौधा अगर द्वार के दाएं तरफ लगाया जाए तो बहुत ही शुभ कारक बताया गया है। कहने का मतलब यह कि इंसान का भाग्य उदय हो जाता है।
और भी पौधे होते हैं शुभ
पान का पौधा घर में लगाना शुभ फलदायक होता है। वहीं पान के पत्ते का प्रतिदिन सेवन करने से स्वास्थ्य ठीक रहता है।
गूलर के पौधे में कुबेर भगवान का वास होना बताया गया है। नियमित रूप से गूलर के पौधे में जल अर्पित करने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है।
नींबू का पौधा अगर घर के आस-पास लगाना है तो दक्षिण, दक्षिण पश्चिम दिशा का चयन करना चाहिए।