
House Plants: अगर घर में मौजूद ये पौधे सूखने लगे तो समझ ले होने वाली है अनहोनी

House Plants: आमतौर पर हर व्यक्ति अपने घर के सामने खाली पड़ी जमीन में या फिर बालकनी में कुछ खास पौधों को अवश्य लगाकर रखता है। इनमें सबसे प्रमुख पौधा तो तुलसी का है। यहां हर घर में पाया जाता है। इसके साथ मनी प्लांट, शमी का पौधा, केले का पौधा ज्यादातर घरों में लगे रहते हैं। लेकिन कई बार देखा गया है कि पूरी देखरेख करने के बाद भी पौधे सूख जाते हैं। आखिर यह पौधे क्यों सूखते हैं इस पर विचार किया जाना चाहिए। क्योंकि यह पौधे सूख कर हमें कुछ न कुछ संदेश देना चाहते हैं।
तुलसी का पौधा
तुलसी के पौधे का सूखना धन हानि का संकेत है। हर घर में तुलसी के पौधे की पूजा होती है। तुलसी की पूजा करने से सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। अगर यह पौधा सूख जाता है तो समझ गए कि माता लक्ष्मी नाराज हैं। इस पौधे का सदैव ख्याल रखें। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी घर में तुलसी के पौधे का होना कई तरह के बीमारियों को रोकता है।
मनी प्लांट
मनी प्लांट का पौधा लगाने से घर में सुंदरता तो बढ़ती ही है साथ में यह बहुत ही पवित्र पौधा है। कहा गया है कि इसमें भगवान गणेश का निवास होता है। जिस घर में मनी प्लांट लगा होता है वहां सुख सौभाग्य और संपत्ति का निवास रहता है। लेकिन अगर यह पौधा सूख रहा है तो आप सावधान हो जाएं। अपने कार्यों में विशेष ध्यान दें। अन्यथा किसी बड़े नुकसान का यह संदेश है।
शमी का पौधा
शमी का पौधा घर में लगाने से भगवान शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। अगर शमी का पौधा सूख गया है तो समझ ले की शनि देव नाराज हैं। ऐसे में आवश्यक है कि शमी के पौधे की विशेष देखरेख करें।
अशोक का पेड़
अशोक का पेड़ लगा होता है वहां सकारात्मक ऊर्जा का संचार सदैव बना रहता है। अशोक का पौधा अगर सूख रहा है तो समझे निश्चित है घर में सुख शांति भंग होने वाली है। ऐसे में भगवान की विशेष पूजा करनी चाहिए। साथ ही पौधे का ख्याल रखें। कीड़े लग जाने से पौधा सूख रहा हैं तो उसे तुरंत दूर करें।
नोट- इस समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। इस पर पूर्ण भरोसा करने के पहले विशेषज्ञ से जानकारी प्राप्त करें। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता।
