
Death signs: अगर आपको दिखे ऐसे लक्षण तो समझ ले आपकी मृत्यु तय है

Death signs: मृत्यु जीवन का अटल सत्य है। लेकिन यह सत्य किसी को पता नहीं है कि किसकी मौत कब होगी, कहां होगी और कैसे होगी। लेकिन धर्म शास्त्रों में यह भी बताया गया है कि मौत के पूर्व यमराज कई तरह के सांकेतिक संदेश भेजते हैं। जिसकी मौत होने वाली होती है यह संकेत उनके लिए होता है। लेकिन कई बार जिसकी मौत होने वाली होती है उसके करीबी लोगों को भी मृत्यु पूर्व संकेत दिखने लग जाते हैं। आइए आज हम उन्ही संकेतों के बारे में आपसे कुछ जानकारी साझा करेंगे।
शिव पुराण में है उल्लेख
शिव पुराण में बताया गया है कि मृत्यु के पूर्व इंसानों को कुछ लक्षण साफ-साफ दिखाई देते हैं। भले ही वह व्यक्ति जानकार न हो लेकिन उसे मृत्यु का आभास शुरू हो जाता है। यह बात शिव पुराण में भगवान शिव शंकर ने माता पार्वती को बताया था।
उनका यह भी कहना था कि अगर किसी व्यक्ति को अकाल मृत्यु मिलती है तो वह ईश्वर का दंड स्वरूप है। जीव मृत्यु के बाद भी इस लोक में भटकता है। जब तक उसकी वास्तविक उम्र पूर्ण नहीं होती उसे दंड स्वरूप पृथ्वी पर विचरण करना होता है। और उस समय उसे अपनी गलती की याददाश्त बनी रहती है और वह पश्चाताप करता है। यही है ईश्वर का दंड।
मृत्यु के पहले के यह हैं संकेत
मृत्यु के संबंध में शिव पुराण में बताया गया है कि जिस व्यक्ति की मृत्यु होनी होती है उसे कुछ माह पहले शारीरिक परिवर्तन होते हैं। जैसे उसकी जीभ काम करना बंद कर देती है। भोजन का स्वाद नहीं मिलता। बोलने में परेशानी होती है।
जब व्यक्ति मृत्यु के बिल्कुल निकट पहुंच जाता है। कहने का मतलब अब जीवन के कुछ ही क्षण उसके शेष बचे होते हैं तो ऐसे लोगो को सूर्य, चंद्रमा और का प्रकाश दिखाई नहीं देता।
अगर मृत्यु के कुछ दिन ही शेष बचे हैं तो व्यक्ति का शरीर अपने आप हल्का पीला पड़ने लगेगा। उस में सफेदी दिखाई देगी। ऐसे में समझ लेना चाहिए कि व्यक्ति की मौत होने वाली है।
कहा गया है जिस व्यक्ति को अपनी परछाई न दिखाई दे उसकी मृत्यु बहुत जल्दी होने वाली होती है।
बताया गया है कि मृत्यु के 2 से 3 दिन पूर्व व्यक्ति को अपने आसपास किसी अदृश्य शक्ति के होने का एहसास होने लगता है। कहा तो यहां तक जाता है कि मृत्यु के कुछ समय पहले शरीर से अजीब गंध आती है।
कई जगह तो यह भी बताया गया है कि मृत्यु के 24 घंटे पूर्व जिसकी मृत्यु होने वाली है उसी आईने में स्वयं का चेहरा नहीं दिखता। किसी दूसरे का चेहरा दिखाई देता है ऐसे में समझ लेना चाहिए कि मृत्यु नजदीक है।
नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।
