
अध्यात्म
घर में हल्दी का पौधा लगाने से चमक उठती है किस्मत, होते है पैसे ही पैसे
Sandeep Tiwari | रीवा रियासत
10 Feb 2022 9:32 AM IST

x
हल्दी गुणों की भरमार है। इसमें जितने औषधीय गुण होते हैं वहीं यह धार्मिक कार्यों के लिए भी बहुत आवश्यक वस्तु है।
हल्दी गुणों की भरमार है। इसमें जितने औषधीय गुण होते हैं वहीं यह धार्मिक कार्यों के लिए भी बहुत आवश्यक वस्तु है। कहा तो यहां तक जाता है कि अगर हल्दी के पौधे को घर में लगा लिया जाय तो बृहस्पति देव की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही और भी कई लाभ बताए गये हैं।
बृहस्पति ग्रह होता है मजबूत
घर में हल्दी का पौध लगाने से बृहस्पति ग्रह मजबूत हेता है। साथ ही नकारात्मक उर्जा कम होती है। घर में हल्दी का पौधा गमले में भी लगाया जा सकता है। इसे उत्तर दिशा में रखना चाहिए।
और भी हैं कई फायदे
- कहा गया है कि हल्दी का पौधा लगाने से फायदे तो होते ही हैं साथ में अगर हल्दी की माला बनाकर उससे मत्रों का जाप किया जाये तो शुभ फल प्राप्त होता है।
- पूजा में हल्दी के गांठ तथा पीसी हल्दी का उपयोग होता है। इसके बिना पूजा पूर्ण नहीं मानी जाती है।
- हर शुभ कार्य में हल्दी की आवश्यकता होती है। शादी में हल्दी नामक एक रश्म भी है।
- कहा जाता है कि शादी के समय लड़का या लड़की को हल्दी लगने के बाद उन पर लग्न का स्वमेव असर हो जाता है।
- हल्दी की माला से भगवान श्री गणेश जी के मंत्रों का जाप करने पर विलक्षण बुद्धि प्राप्त होती है। साथ ही सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
- घर में हल्दी का पौधा पश्चिम या फिर उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। अगर व्यवस्था नहीं है तो गमले में हल्दी के पौधे को लगाकर पूर्व दिशा में भी रखा जा सकता है।
- वास्तु दोष दूर करने के लिए आग्नेय कोण में रखना चाहिए।
नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
Tagsvastu tipsvastu tips in hindiauspicious plantsfeng shui plantsknow the lucky plantshaldi plantvastu tips for haldi plantbest direction for haldi plantbenefits of haldi plantvastu tips for turmeric planthaldi plant bring happiness and luckफेंगशुई के अनुसार लगाएं हल्दी का पौधालकी प्लांटहल्दी का पौधावास्तु शास्त्रReligion Hindi News

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत
Next Story