
इन मंत्रों का जाप करते ही दूर हो जाएंगी सभी समस्याएं, मिलेगी सफलता

मंत्रों में इतनी बड़ी शक्ति है कि वह बड़े से बड़े कष्ट को दूर कर सकता है। तो वही इन मंत्रां में लोगों की मनोकामनाएं पूर्ण करने की क्षमता होती है। आज हम जो मंत्र बताने जा रहे हैं उसके संबंध में कहा गया है कि इन मंत्रों का जाप करने से 1 सप्ताह के अंदर मनुष्य के द्वारा की गई इच्छा पूर्ण होती है। किसी भी एक मंत्र का चयन कर उसका जाप करना होगा।
इन बाधाओं में मिलता है लाभ
बताया गया है कि इन मंत्रों का जाप करने से प्रेत बाधा, किसी भी तरह का भय, अकाल मृत्यु, रोग तथा अनेक तरह की समस्याओं से मुक्ति दिलाता है। इस मंत्र के जाप की विधि बहुत ही सरल है।
अगर पूर्ण मनोयोग से मंत्रों का जाप किया जाता है तो अवश्य ही सफलता प्राप्त होती है। कहा गया है कि इनमें से किसी एक मंत्र को जाप करने से अवश्य ही लाभ प्राप्त होगा। व्यक्ति अपनी समस्या के अनुरूप मंत्रों का चयन कर उनका जाप करें।
जाने कौन से हैं मंत्र-
गणेश गायत्री मंत्र ।। एक दृष्टाय विद्महे वक्रतुण्डाय धीमहि। तन्नो बुद्धिः प्रचोदयात्।। कहा गया है कि यह सभी प्रकार के विघ्नों को दूर करता है।
नृसिंह गायत्री मंत्र ।। उग्रनृसिंहाय विद्महे वज्रनखाय धीमहि। तन्नो नृसिंहः प्रचोदयात्।। इसके लिए कहा गया है कि इस मंत्र का जाप करने से पुरषार्थ एवं पराक्रम की बृद्धि होती है।
लक्ष्मी गायत्री मंत्र ।। महालक्ष्म्यै विद्महे विष्णुप्रियायै धीमहि । तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात्।। कहा गया है कि इस मंत्र को एक माला जपने से पद, प्रतिष्ठा, यश ऐश्वर्य तथा धन प्राप्त होता है।
विष्णु गायत्री मंत्र ।। नारायण विद्महे वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्।। कहा गया है कि इस मंत्र का जापा करने से पारिवारिक कलह दूर होता है।
शिव गायत्री मंत्र ।। पंचवक्त्राय विद्महे महादेवाय धीमहि। तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्।। इस मंत्र का जाप करने से सभी तरह का कल्याण होते है।
कृष्ण गायत्री मंत्र ।। देवकीनन्दनाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि। तन्नो कृष्णः प्रचोदयात्।। इस मंत्र जप काने से कर्म क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त होती है।
