
Vastu Tips: वास्तु के अनुसार इन पौधों को घर में लगाने से होती है तरक्की

Vastu Tips: घर में अगर लगाना ही है तो ऐसे पौधे लगाए जाएं जिन्हे वास्तु शास्त्र में उत्तम बताया गया है। वास्तु शास्त्र के बताए अनुसार पौधे घर में लगाने से घर के लोगों की बरक्कत होती है। तो वहीं धन-दौलत बढ़ता है। आमतौर पर देखा गया है कि लोग घरों को सजाने के लिए कई तरह के पौधे लगाते हैं। ऐसे हरियाली पसंद व्यक्तियों को वास्तु के अनुसार पौधे लगाने चाहिए। आइये आज हम कुछ ऐसे पौधे के सम्बंध में बताते हैं जिन्हे लगाने से वास्तुदोष उत्पन्न नहीं होता है।
अनार का पौधा
कहा जाता है कि अनार का पौधा लगाने से घर में रहने वाले लोगों की बरक्कत होती है। कर्ज से मुक्ति मिलती है। वास्तु शास्.त्र में बताया गया है कि अगर अनार के पौधे को घर के अग्नेयकोण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगवाया जाय तो बहुत ही शुभ होता है।
अवश्य लगाएं दूब
कहा गया है कि घर में दूब का पौधा अवश्य लगाना चाहिए। वह भी हरी दूब। विघ्नो को दूर करने वाले भगवान श्री गणेश को हरी दूब बहुत पसंद है। कहा गया है प्रतिदिन भगवान श्री गणेश को हरी दूब की 11 गांठे अवश्य चढ़ानी चाहिए। ऐसे करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही घर में सुख-सम्पत्ति की कमी नही होती।
हल्दी का पौधा
हल्दी का पौधा घर में लगाने से सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। हल्दी में औषधीय गुण तो होते ही हैं साथ में यह पूजा पाठ में उपयोग किया जाता है। इसे घर में अवश्य लगानी चाहिए।
बेल का पौधा
कहा गया है कि जिस घर में बेल का पौधा लगा होता है वहां भगवान भोलेनाथ निवास करते हैं। बेल का फल और बेल का पत्ता जिसे बेलपत्र भी कहा जाता है यह भगवान भोलेनाथ को बहुत पसंद है।
बांस का पौधा
वहीं बांस के पौधे के सम्बंध में कहा गया है कि इसे घर में लगाना शुभ मना गया है। वास्तु के अनुसार इसे ईशान कोण की दिशा में लगाना चाहिए। अगर ऐसा नही हो सकता तो उत्तर दिशा में भी लगाया जा सकता है। कहा गया है कि जिस घर में बांस का पौधा लगा होता है उस घर में पैसे की कभी कमी नही होती है।
नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
