सिंगरौली

सिंगरौली: महिला की पंखे में लटकती मिली लाश, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

singrauli news
x
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सिंगरौली (Singrauli) में महिला की पंखे में लटकती लाश मिली है।

Singrauli MP News: सिंगरौली जिले (Singrauli District) के सिटी कोतवाली अंतर्गत हिर्रवाह निवासी महिला जहरून निशा 21 वर्ष की लटकती हुई लाश मिली है। महिला की मौत पर मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

प्रताड़ना का आरोप

महिला के मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि आरोपी ससुराल वाले आए दिन महिला के साथ मारपीट किया करते थे। आरोपियो ने महिला की हत्या करने के बाद उसे पंखे लटका दिया होगा। मायके पक्ष के लोगों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि ससुराल वालों ने मायके पक्ष के लोगों द्वारा लगाए गए आरोपों को गलत बताते हु कहा कि महिला ने किस कारण से फांसी लगाई है इसकी जानकारी हमें नहीं है। प्रताड़ना के आरोप निराधार है।

चार वर्ष पूर्व हुई थी शादी

बताया गया है कि महिला की शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी। महिला अक्सर अपने मायके वालों को ससुराल वालां द्वारा प्रताड़ित किए जाने की शिकायत किया करती थी। बताते हैं कि महिला का मंगलवार को अपने पति और ससुराल वालों के साथ विवाद हुआ था। माना जा रहा है कि रोज के पारिवारिक कलह के चलते या तो महिला ने फांसी लगा ली होगी या फिर ससुराल वालां ने महिला की हत्या कर उसे फांसी पर लटका दिया होगा। हालांकि घटना के सही कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही चल पाएगा।

Next Story