
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- सिंगरौली
- /
- सिंगरौली में 60 वर्षीय...
सिंगरौली में 60 वर्षीय महिला के साथ रेप, दो नाबलिग सहित पांच आरोपी शामिल

सांकेतिक तस्वीर।
सिंगरौली। रेप की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसके आंकड़ों में आए दिन बढ़ोत्तरी हो रही हैं। सख्त कानून के बावजूद आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। वह अपनी गंदी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। बीती रात इन आरोपियों ने कुछ ऐसी ही शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम दिया।
रिपोर्ट्स की माने तो एक 60 वर्षीय महिला रविवार की रात अपने घर जा रही थी। जैसे ही वह रेलवे क्रॉसिंग के समीप पहुंची पांच की संख्या में रहे आरोपी उसे घसीट कर झाड़ियों के पास ले गए और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। सूत्रों की माने तो यह आरोपी नशे में धुत्त थे। इन पांच आरोपियों में दो आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं। आरोपी महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद मौके से फरार हो गए। महिला किसी कदर झाड़ियों से बाहर निकलकर पुलिस स्टेशन पहुंचने में कामयाब हुई। जहां उसने अपने साथ हुई ज्यादती की शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक्शन में आई और 24 घंटे के भीतर इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
सिंगरौली एसपी ने इस मामले में मीडिया को बताया कि पांच आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। सभी पुलिस हिरासत में हैं। आगे जांच जारी है।
बताते चले कि कुछ इसी तरह की घटना बीते दिनों इंदौर से सामने आई थी। जहां एक वार्ड बॉय ने एक 50 वर्षीय मरीज महिला के साथ दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया था।