
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- सिंगरौली
- /
- एमपी के सिंगरौली में...
एमपी के सिंगरौली में साथियों के साथ मिल कर पड़ोसी ने की महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

MP Singrauli: जिले के सिंगरौली थाना क्षेत्र में बीती रात अपने दो साथियों के साथ मिल कर पड़ोसी ने महिला की लाठी से पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के शव का पीएम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। घटना को लेकर कई तरह की बातें की जा रही है। पड़ोसी द्वारा घर में घुस कर महिला की हत्या किए जाने की घटना से हर कोई सकते में है।
कैसे की हत्या
पुलिस ने बताया कि विंध्यनगर थाना क्षेत्र के सिम्पलेक्स बस्ती निवासी महिला मगरी देवी 55 वर्ष बीती रात अपने मकान मे अकेले थी। इसी दरमियान पड़ोस में रहने वाला युवक मनीष सिंकू अपने दो अन्य साथियों के साथ महिला के घर पहुंचा और महिला से विवाद करने लगा। बताते हैं कि विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने महिला पर ताबड़तोड़ लाठी से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गए। परिजनों और पड़ोसियों को जब घटना का पता चला तो उन्होने महिला को सिंगरौली जिला चिकित्सालय ले जाने की व्यवस्था की। बताते हैं कि यहां भर्ती रही महिला की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। महिला की मौत के कुछ ही घंटो के अंतराल में पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा।
पुरानी रंजिश बना हत्या का कारण
विंध्यनगर थाना पुलिस की माने तो आरोपी युवक सिंपू की महिला के साथ पुरानी रंजिश थी। इसी पुरानी रंजिश के कारण आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिल कर महिला की हत्या की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, शीघ्र ही पुलिस मामले का खुलासा करेगी।

Ankit Pandey | रीवा रियासत
Web Stories, Content Creator, Publisher