
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- सिंगरौली
- /
- SINGRAULI NEWS: कोल...
SINGRAULI NEWS: कोल वाहन की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत, दो मासूम गंभीर

सांकेतिक तस्वीर
सिंगरौली (Singrauli) मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सिंगरौली जिले (Singrauli District) में हुए भीषण सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। जबकि महिला के दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए है। स्थानिय ग्रामीणो ने बच्चो को गोद में ले लिया और मौके पर पहुची पुलिस बच्चो को अस्पताल में भर्ती कराई है। दुर्घटना परसमनिया सड़क मार्ग की है। वही दुर्घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा है।
मायके जा रही थी महिला
बताया जा रहा है कि बाइक सवार महिला लीलाबती विंद अपने दो मासूम बच्चो को लेकर भाई विजय विंद के साथ मायके जा रही थी। वे बाइक से परसमनिया मार्ग में पहुचे जहां कोल वाहन ने तेज रफ्तार से टक्कर मार दिया। दुर्घटना में हर्रइ गांव निवासी लीलाबती और उसके भाई विजय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में उसके दोनों बच्चे भी गंम्भीर रूप से घायल है। इस हादसे में जंहा दो मासूम बच्चो से उनकी मां का दुलार छिन गया वही हंसी-खुशी मायके जा रही महिला के परिवार वालों में चीख पुकार मच गई।
ग्रामीणो ने लगाया जाम
दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीण पहुच गए और वे सड़क पर जाम लगा दिए। उनकी मांग थी कि दोषी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए और मृतक परिवार को आर्थिक मदद दी जाए। हादसे और सड़क जाम होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी एवं एसडीएम मौके पर पहुचे। वे लगातार नाराज ग्रामीणो को समझाइस देते हुए मामले को शांत कराया।
