सीधी

सीधी में टैंकर-जीप की भीषण टक्कर, 8 की मौत: मुंडन संस्कार से लौट रहा था परिवार, 13 घायल; 7 की हालत नाजुक

सीधी में टैंकर-जीप की भीषण टक्कर, 8 की मौत: मुंडन संस्कार से लौट रहा था परिवार, 13 घायल; 7 की हालत नाजुक
x
सीधी में टैंकर और जीप की टक्कर में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में पांच महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं।

सीधी में दर्दनाक सड़क हादसा: मध्य प्रदेश के सीधी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। कोतवाली थाना क्षेत्र में टैंकर और जीप की टक्कर में यह हादसा हुआ। 13 घायलों में से 7 की हालत गंभीर है, जिन्हें रीवा के संजय गाँधी स्मृति चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया है। मृतकों में पांच महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। घायलों में 6 बच्चे भी शामिल हैं, जिनका इलाज सीधी जिला अस्पताल में चल रहा है।

मुंडन संस्कार से लौट रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, राजमणि साहू अपने परिवार और ससुराल पक्ष के साथ अपनी बेटी का मुंडन संस्कार कराने मैहर के झोखो जा रहे थे। उनकी तूफान जीप में 21 लोग सवार थे। कोतवाली थाना क्षेत्र में उपनी पेट्रोल पंप के पास रात करीब ढाई बजे उनकी जीप की टैंकर से आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए।

पुलिस जांच में जुटी

डीएसपी गायत्री तिवारी ने बताया कि टैंकर सीधी से बहरी की ओर जा रहा था। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

मृतकों की सूची

  1. कुंजलाल साहू (32 वर्ष)
  2. एतवरिया साहू (48 वर्ष)
  3. गंगा साहू (60 वर्ष)
  4. एतवरिया साहू (50 वर्ष)
  5. सुखरजुआ (34 वर्ष)
  6. फूलकली साहू (50 वर्ष)
  7. सुशीला साहू (40 वर्ष)
  8. एक अन्य की पहचान नहीं हो सकी है।

घायलों की सूची

  1. ज्योति साहू (8 वर्ष)
  2. संध्या साहू (7 वर्ष)
  3. ममता साहू (30 वर्ष)
  4. शिवकुमार साहू (28 वर्ष)
  5. संतोष साहू (30 वर्ष)
  6. शिवम साहू (8 वर्ष)
  7. सुरेंद्र साहू (12 वर्ष)
  8. शिवनारायण साहू (23 वर्ष)
  9. आरती साहू (23 वर्ष)
  10. सरस्वती साहू (7 वर्ष)
  11. नीरज साहू (28 वर्ष)
  12. सौरव साहू (3 वर्ष)
  13. शिवशंकर साहू (32 वर्ष)
  14. प्रदीप साहू (30 वर्ष) (ड्राइवर)

सीएम ने शोक जताया, मुआवजे का ऐलान

इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना पर असमय काल के गाल समाये लोगों के लिए सीएम मोहन यादव ने शोक जताया है। साथ ही सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से ₹2-2 लाख की आर्थिक सहायता राशि, गंभीर घायलों को ₹1-1 लाख एवं सामान्य घायलों को ₹50-50 हजार की राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए हैं।

Next Story