
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- सीधी
- /
- Sidhi News : रेत से...
सीधी
Sidhi News : रेत से भरा डम्फर पलटा, 7 महिला श्रमिक घायल, दबी महिलाओं को ग्रामीणों ने निकाला
Shashank Dwivedi | रीवा रियासत
20 Aug 2021 5:48 PM IST

x
रेत से भरा हुआ डम्फर सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना के अमलई में पलट गया। जिससे डम्फर में सवार 7 महिला श्रमिक घायल हो गई।
सीधी (Sidhi News) : जिले के रामपुर नैकिन थाना के पिपरांव चौकी अंतर्गत अमलई में रेत से भरा डम्फर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे डम्फर में सवार 7 महिला श्रमिक घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुचें ग्रामीणों ने रेत में दबी महिला श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल कर उन्हे अस्पताल ले गये।
सूचना पर पहुंची पुलिस
अमलई में डम्फर पलटने और मजदूरों के दबे होने की जानकारी मिलने पर पिपरांव चौकी पुलिस मौके पर पहुची और घटना को लेकर जानकारी ली है। पुलिस के मुताबिक घटना में घायल सभी श्रमिक सुरक्षित है और उनकी हालत ठीक है।
मच गई चीख पुकार
दुघर्टना के बाद रेत में फंसी महिलाओं में चीख पुकार मच गई। वे लोगो से बचाने के लिये आवाज लगा रही थी। हांलाकि इसी बीच स्थानीय लोग पहुंच गये तथा घायलों को मदद पहुचाई।
Next Story