सीधी

पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद में पिता की मौत, पुत्र गिरफ्तार

News Desk
2 March 2021 12:00 AM GMT
पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद में पिता की मौत, पुत्र गिरफ्तार
x
सीधी। जिले की पुलिस ने रीवा स्थित संजय गांधी अस्पताल में दबिश देकर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने पिता की हत्या के आरोप में पकड़ा गया है। मिली जानकारी के अनुसार सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत चैकी पिपरांव पुलिस ने हत्या के आरोप में रमेश कोरी पिता सौखीलाल कोरी 25 वर्ष को संजय गांधी से गिरफ्तार किया है। आरोपी रीवा स्थित अस्पताल में अपने पिता का उपचार करवा रहा था। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

बताया गया है कि आरोपी रमेश कोरी ने अपने पिता की हत्या की है। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि मृतक सौखीलाल की दो शादी की थी। आरोपी रमेश मृतक की पहली पत्नी का पुत्र है। घटना रविवार की सुबह की है। आरोपी की तबियत ठीक न होने पर अपने पिता को अमरपाटन साथ चलने को कहा। लेकिन पिता साथ चलने को तैयार नहीं हुआ। जिस पर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद के दौरान आरोपी ने पिता को ाक्का दे दिया। बताया गया है कि जिस जगह से ाक्का दिया वह स्थान काफी ऊंचाई पर था जहां से गिरने के कारण उसके सिर पर गंभीर चोट लगी। गंभीर हालत में सौखीलाल पिता नर्मदा प्रसाद 40 वर्ष निवासी भरतपुर को उपचार के लिये रामपुर नैकिन अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने के कारण रीवा संजय गांधी अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान सौखीलाल की मौत हो गई।

घटना की जानकारी लगते ही पिपरांव पुलिस संजय गांधी अस्पताल पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Next Story