
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- शहडोल कलेक्टर ने जारी...
शहडोल कलेक्टर ने जारी किया शो कॉज नोटिस, 12 विभाग के अधिकारियों की उड़ गई नीद....
शहडोल। सीएम हेल्पलाइन के कार्यों में लापरवाही बरतनी 12 अधिकारियों को भारी पड़ गई। शहडोल कलेक्टर रोहित सिंह ने सभी 12 विभाग प्रमुखों केा शोकाज नोटिस जारी किया है। साथ ही 3 दिन में समय रहते जवाब तलब करने के निर्देश दिये है। कलेक्टर की इस कार्रवाई के बाद सभी विभागों में हडकंप मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पहलेे ही प्रदेश के सभी कलेक्टरो तथा विभाग के सचिवों को निर्देशित किया था कि हर हाल में सीएम हेल्पलाइन के मामलों का समय रहते निराकरण किया जाय। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दास्त नही की जायेगी।
वहीं देखा गया कि शहडोल जिले में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणो का समय पर निराकरण नहीं किया जा रहा है। जिस पर कलेक्टर रोहित सिंह ने कार्रवाई की है। वही विभाग के सभी कर्मचारियों को भी निर्देशित किया है कि वह अपने कार्यों पर ध्यान दें।
साथ ही कहा है कि सीएम हेल्पलाइन की कोई शिकायत मिलने पर उसका समय रहते निराकरण किया जाना चाहिए। अगर मामलों का निराकरण नहीं किया जायेगा तो विभागीय अधिकारी कर्मचारी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रामा एमएल टांक, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी थंदला सुरेश तोमर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पेटलावद तथा नगर पालिका अधिकारी थंादला अशोक चैहान की दो दो शिकायतंों का निराकरण नहीं किया गया था।
वही खण्ड चिकित्सा अधिकारी मेघनगर डा शेलेक्सी वर्मा, खण्ड चिकित्सा अधिकारी रामा डा शैलेस बबेरिया, खण्ड चिकित्सा अधिकारी थंादला डा अनिल राठौर, खण्ड चिकित्सा अधिकारी राणापुर डा जीएस चैहान, द्वारा एक एक शिकायत, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डा मुन्नालाल चैपडा द्वार 7 शिकायतों का का समय पर निराकरण न करना पाया गया।
वही कार्यपाल अभियंता उर्जा विभाग विकास मोरे, कनष्ठि अभियंता राजू सिंह बघेल, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण एलएस डोडिया द्वारा एक एक शिकायत का समय पर समस्या का निराकरण न करने पर सभी 7-7 दिवस का वेतन काटने का निर्देश जारी किया गया है।