सतना

सतना: साथ जाने से मना किया तो युवक ने युवती पर किया कुल्हाड़ी से हमला

satna mp news
x
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सतना (Satna) में युवक ने युवती पर किया कुल्हाड़ी से हमला।

Satna MP News: सतना जिले के मैहर क्षेत्र में बीते दिवस युवक द्वारा युवती पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया। घायल युवती को सिविल अस्पताल मैहर ले जाया गया। यहां भर्ती रही युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सतना जिला चिकित्सालय ले जाया गया। यहां भर्ती युवती की हालत गंभीर बताई गई है।

क्या है मामला

पुलिस ने बताया कि बीते दिवस क्षेत्र का एक युवक यादव परिवार के मकान में घुस गया। आरोपी अकरम खान नाम का युवक घर में सो रही युवती को अपने साथ जर्बजस्ती घर से ले जाने लगा। युवती ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने युवती पर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया।

तलाश में जुटी पुलिस

बताया गया है कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा युवती को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां से युवती को सतना रेफर कर दिया गया। पुलिस की माने तो परिजनों द्वारा घटना की शिकायत थाने में कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच उसकी तलाश शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक आरोपी का पता नहीं चल पाया है।

Next Story