सतना

सतना: CM के कार्यक्रम में जा रहे पुलिस वाहन ने कार को मारी ठोकर, 6 पुलिसकर्मी सहित 8 घायल

satna news
x
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सतना (Satna) में हुए सड़क हादसे में 6 पुलिसकर्मी सहित 8 घायल हो गए।

Satna MP News: प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे पुलिसकर्मियों का वाहन सामने से आ रही कार से टकरा गया। इस हादसे में 6 पुलिसकर्मियां सहित 8 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को जिला चिकित्सालय सतना ले जाया गया। यह हादसा जिले के नागौद थाना क्षेत्र के रेरूआ के समीप शनिवार की सुबह का है।

बताया गया है कि सीएम का कार्यक्रम रैगांव के दुर्गापुर में आयोजित है। इसी कड़ी में एसपी के फॉलो वाहन में सवार होकर पुलिसकर्मी ड्यूटी में दुर्गापुर जा रहे थे। रेरूआ के समीप जैसे ही पुलिस वाहन पहुंचा सामने से आ रही कार की भिड़ंत पुलिस वाहन से हो गई। दुर्घटना के चलते जहां दोनो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए वहीं दोनो वाहनों में सवार लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सतना ले जाया गया। यहां भर्ती रहे घायलों की हालत सामान्य बताई गई है।

ये हुए घायल

घायलों में पुलिस वाहन में सवार चालक महेन्द्र, आरक्षक चेतन राठौर, सत्तार खान, दीपक सहित दो अन्य पुलिसकर्मी शामिल है। कार में सवार जिन लोगों को चोंट आई है उसमें डा. सुमित्रा सिन्हा और उनका भाई दीपजीत नंदी शामिल है।

अमरकंटक से जा रहे थे बंगाल

पुलिस ने बताया कि कार में सवार महिला चिकित्सक सुमित्रा और उनका भाई दीपजीत नंदी बंगान के रहने वाले हैं। किसी काम से वह अमरकंटक गए थे। अमरकंटक से बंगाल जाते हुए भाई-बहन सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए।

Next Story