सतना

एमपी के सतना में मासूम से दरिंदगी, दुष्कर्म की सजा काटकर आए आरोपी ने 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

Sanjay Patel
17 Aug 2023 7:03 AM
MP Satna News
x
MP Satna News: मध्यप्रदेश के सतना जिले में दिल को दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है। यहां एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाया गया। जानकारी के मुताबिक आरोपी दुष्कर्म की सजा काटकर जेल से बाहर निकला था।

मध्यप्रदेश के सतना जिले में दिल को दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है। यहां एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाया गया। जानकारी के मुताबिक आरोपी दुष्कर्म की सजा काटकर जेल से बाहर निकला था जिसने इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण उसे रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

बहला फुसलाकर ले गया आरोपी

सतना में 5 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। यह घटना बुधवार शाम की बताई गई है। जानकारी के अनुसार आरोपी शाम तकरीबन 5.30 बजे बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। इसके कुछ ही देर बाद वह बच्ची को लहूलुहान हालत में गोद में उठाकर ले जाता हुआ दिखा। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी और बच्ची को थाने ले गई। इस दौरान बच्ची बेहोश हो गई। जिसको लेकर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची किंतु उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे चिकित्सकों ने रीवा रेफर कर दिया।

दादी के साथ रहती थी मासूम

पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की गई तो यह पता चला कि जिस मासूम के साथ यह घिनौना कृत्य किया गया वह अपनी दादी के साथ रहती थी। जिनके द्वारा भीख मांगर अपना गुजर बसर किया जाता था। जिस आरोपी ने दुष्कर्म की इस घटना को अंजाम वह इसके पूर्व भी दुष्कर्म का आरोपी था जो जेल की सजा काटकर बाहर आया था। जिसके द्वारा एक बार फिर घिनौने कृत्य को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी का नाम राकेश वर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी जीवन ज्योति कॉलोनी सतना बताया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यहां उल्लेखनीय है कि अभी हाल ही में मैहर में एक मासूम दरिंदगी का शिकार हुई थी। अब सतना में उसी तरह की घटना को अंजाम दिया गया।

Next Story