
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- सतना
- /
- एमपी के सतना में कोदौ...
एमपी के सतना में कोदौ की रोटी खाने से बिगड़ी तबियत, एक ही परिवार के 11 लोग पहुंचे अस्पताल

सतना- जिले के उचेहरा तहसील के पिथौराबाद निवासी एक ही परिवार के 11 लोगों को कोदौ की रोटी खाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। सभी का ईलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उंचेहरा में किया जा रहा है। सभी की हालत सामान्य बताई गई है। चिकित्सको के अनुसार सभी लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए हैं। गौरतलब है कि कोदौ को मोटे अनाज में शामिल किया गया है। यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भी माना जाता है। अब कोदौ की रोटी में ऐसा क्या था कि सभी की तबियत बिगड़ गई इसका पता तो जांच के बाद ही चल पाएगा।
बताया गया है कि पिथौराबाद निवासी बसंतलाल किराना व्यापारी है। बीती रात बसंतलाल के घर में कोदौ की रोटी बनी थी। खाना खाने के बाद परिवार के लोगों की तबियत बिगड़ने लगी। बताते हैं कि परिवार के लोगों को पेट दर्द, उल्टी, चक्कर की शिकायत आने लगी। स्थानीय लोगों को जैसे ही घटना का पता चला उन्होने बसंतलाल और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को उपचार के लिए उंचेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाने की व्यवस्था की।
इनकी बिगड़ी तबियत
बताया गया है कि कोदौ की रोटी खाने के कारण जिन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा उसमें बसंतलाल साहू 65 वर्ष, सावित्री साहू 60 वर्ष, गणेस साहू 40 वर्ष, रश्मि साहू 35 वर्ष, प्रातुल 17 वर्ष, प्रिंस 15 वर्ष, काजल 18 वर्ष, मनदीप 32 वर्ष, प्रीति 28 वर्ष, उर्मिला साहू 45 वर्ष, प्रीति 15 वर्ष शामिल है।
वर्जन
एक ही परिवार के 11 सदस्यों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संभवतः सभी लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए हैं। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
डा. एके राय, बीएमओ उंचेहरा
