
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- सतना
- /
- सतना: बोलेरो-सफारी...

Satna MP News: बोलेरो और सफारी की सीधी भिडं़त में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मैहर सिविल अस्पताल ले जाया गया। घायलां की हालत सामान्य बताई गई है। यह हादसा बीते दिवस बेला-कटनी नेशनल हाइवे घुनवारा बाईपास का बताया गया है।
पुलिस ने बताया कि बीते दिवस बोलेरो सवार यात्री अपने वाहन में सवार होकर मैहर जा रहे थे। जैसे ही वह घुनवारा बाईपास के समीप पहुंचे सामने से आ रही सफारी ने बोलेरो को ठोकर मार दी। दुर्घटना के कारण दोनो वाहनों में सवार आधा दर्जन सवारी घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए मैहर अस्पताल भेजवाने की व्यवस्था की।
लग गया जाम
बताया गया है कि दुर्घटना के बाद मौके पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई। हालांकि समय पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनां को अलग किया। कुछ ही समय के बाद आवागमन शुरू हो गया।