
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- सतना
- /
- एमपी के सतना में...
एमपी के सतना में ठेकेदार के महिला मजदूर के पेट में लात मारी, हॉस्पिटल में मौत

सांकेतिक तस्वीर
सतना: मजदूरी का पैसा मांगने गई श्रमिक महिला के पेट में आरोपी ठेकेदार ने लात मार दी। गौरतलब है कि इस हादसे के कारण महिला को लगी अंदरूनी चोंट के कारण संजय गांधी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सालय के सर्जरी वार्ड में भर्ती रही महिला की बीती रात उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका केशकली ढीमर पत्नी संतोष ढीमर निवासी रमपुरवा थाना उंचेहरा सतना 35 वर्ष के शव का पीएम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है मामला
पुलिस ने बताया कि महिला और उसका पति श्रमिक का कार्य करते है। मैहर निवासी ठेकेदार राजधर दुबे ने यूपी बांदा में खाना बनाने का आर्डर लिया था। महिला और उसका पति ठेकेदार के अंडर में बांदा यूपी खाना बनाने गए थे। वापस आने के बाद महिला और उसके पति ने ठेकेदार से मजदूरी के अपने 12 हजार रूपए मांगने लगे। लेकिन ठेकेदार आज-कल करते हुए बात को टालने लगा।
23 मई की घटना
बताया गया है कि 23 मई को महिला ठेकेदार से अपने मजदूरी का 12 हजार रूपए मांगने उसके घर गई थी। ठेकेदार ने बाद में पैसा देने की बात कही। इसी बात को लेकर महिला और ठेकेदार के बीच विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ठेकेदार ने महिला के पेट में लात मार दी। जिसके कारण महिला बुरी तरह से घायल हो गई।
सतना से रेफर
घटना के बाद महिला को उपचार के लिए मैहर अस्पताल ले जाया गया। यहां भर्ती रही महिला की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सतना जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। बताते हैं कि यहां भर्ती रही महिला की बिगड़ती हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे संजय गांधी अस्पताल रीवा के लिए रेफर कर दिया। एसजीएमएच के आकस्मिक चिकित्सा विभाग पहुंची महिला को चिकित्सकों ने सर्जरी आईसीयू वार्ड रेफर कर दिया। यहां भर्ती महिला को चिकित्सकों के काफी प्रयास के बाद भी नहीं बचाया जा सका। बीती रात महिला की मौत हो गई।

Ankit Pandey | रीवा रियासत
Web Stories, Content Creator, Publisher