
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- सतना
- /
- एमपी सतना के...
एमपी सतना के पर्वतारोही को सीएम ने किया सम्मानित, माउंट एवरेस्ट फतह कर गाया था राष्ट्रगान

मध्यप्रदेश में सतना जिले के पर्वतारोही को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्मानित किया है। उन्हें साहसिक खेलों के लिए विक्रम अवार्ड प्रदान किया गया। विक्रम अवार्ड प्राप्त करने वाले यह सतना और विंध्य के पहले खिलाड़ी हैं। शनिवार को राजधानी भोपाल में आयोजित एक गरिमामय समारोह के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया।
सबसे ऊंचे पर्वत पर रचा कीर्तिमान
एमपी सतना के सपूत रत्नेश पाण्डेय को साहसिक खेलों के लिए विक्रम अवार्ड से सम्मानित किया गया है। रत्नेश ऐसे प्रथम पर्वतारोही हैं जिन्होंने दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एवरेस्ट के शिखर पर प्रथम बार हमारे देश का राष्ट्रगान जन गण मन गाकर कीर्तिमान रचा। सतना के रत्नेश पाण्डेय ने 10 देशों में 21 से अधिक पर्वत शिखरों पर सफलतापूर्वक आरोहण किया है। वह बाइक राइंडिंग में भी कई कीर्तिमान अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने किन्नरों और दिव्यांगों के दल को भी सफल आरोहण कराया है। इनके द्वारा जरूरतमंदों की मदद और साहसिक खेलों व खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने का कार्य भी किया जा रहा है। समाजसेवा के उद्देश्य से इन्होंने रत्नेश पाण्डेय फाउंडेशन भी बनाया है।
सीएम ने विक्रम अवार्ड से किया सम्मानित
पर्वतारोही रत्नेश पाण्डेय को साहसिक खेलों के लिए विक्रम अवार्ड से सम्मानित किया गया। भोपाल में आयोजित एक गरिमामय समारोह के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रत्नेश को यह पुरस्कार प्रदान किया। रत्नेश पाण्डेय सतना और विंध्य के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिनको विक्रम अवार्ड से सम्मानित किया गया है। प्रदेश की राजधानी भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम के मार्शल आर्ट्स हॉल में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने की। वहीं केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर इस कार्यक्रम में वर्चुअली रूप से जुड़े। इस मौके पर सचिव मध्यप्रदेश शासन खेल एवं युवा कल्याण पी. नरहरि, डायरेक्टर खेल युवा कल्याण विभाग, एडीजी रवि गुप्ता आदि मौजूद रहे।
