
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- सतना
- /
- Amarkantak Bus...
Amarkantak Bus Accident: अमरकंटक से मैहर आ रही बस पलटी, दर्जनों तीर्थ यात्री घायल

घटना स्थल से तस्वीर
Amarkantak Bus Accident: अमरकंटक (Amarkantak) तीर्थ यात्रियों से भरी हुई एक बस पलट गई। जिससे बस में सवार दर्जनो यात्री घायल हो गए है। इस घटना में एक महिला का हाथ कट गया है।वही बस पलटने की घटना से यात्रियो में चीख पुकार मच गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के साथ ही पुलिस को सूचना दिए। वही पुलिस घायल यात्रियों को अस्पताल ले गई।
अमरकंटक से जा रहे थें मैहर
जानकारी के तहत बस क्रमांक सीजी-11-डीबी-1822 तीर्थ यात्रियों को लेकर अमरकंटक (Amarkantak) से मैहर (Maihar) की यात्रा के लिए निकली थी। तेज रफ्तार बस बैहार घाट के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं तथा एक महिला की हाथ ही कट गया। बताया जा रहा है कि तीर्थ यात्री अमरकंटक (Amarkantak) में नर्मदा माता (Narmada Mata) के दर्शन करने के बाद मैहर (Maihar) के लिए रवाना हुए थें। बस काफी रफ्तार में थी। यात्रियों का कहना है कि रफ्तार के चलते यह दुर्घटना घटी है। क्योकि बस पलटने के बाद सड़क उलटा हो गई थी।
