सतना

सतना: बोलेरो की ठोकर से बाइक सवार हेड कांस्टेबल की मौत, वारंट तामीली कर वापस आ रहा था प्रधान आरक्षक

rewa MP News
x

सांकेतिक तस्वीर 

सतना- सतना-चित्रकूट स्टेट हाइवे में हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार प्रधान आरक्षक की मौत हो गई।

सतना- सतना-चित्रकूट स्टेट हाइवे में हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार प्रधान आरक्षक की मौत हो गई। बताते हैं कि दुर्घटना इतनी जर्बजस्त थी कि बोलेरो की ठोकर से बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की खबर लगते ही पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता सहित अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। उल्लेखनीय है कि सतना-चित्रकूट रोड पर मझगवां थाना क्षेत्र के चितहरा मोड़ में घटित इस सड़क हादसे में सतना पुलिस में पदस्थ रहे प्रधान आरक्षक विवेक सिंह 37 वर्ष बैच नंबर 608 की मौत हो गई।

बताया गया है कि प्रधान आरक्षक वारंट तामीली कराने यूपी के मानिकपुर गए थे। अदालत ने मानिकपुर निवासी आरोपी राहुल कोल और गब्बू कोल के वारंट तामीली करा कर लौट रहे थे। शनिवार की शाम वहां से लौटते हुए मझगवां थाना क्षेत्र के चितहरा मोड़ के समीप पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो ने बाइक को ठोकर मार दी। दुर्घटना के कारण बाइक सवार प्रधान आरक्षक घायल हो गया। दुर्घटना के कारण बाइक सवार प्रधान आरक्षक घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना मझगवां पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायल प्रधान आरक्षक को जिला चिकित्सालय ले जाने की व्यवस्था की। बताते हैं कि अस्पताल पहुचें आरक्षक का प्राथमिक परीक्षण करने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चालक फरार, वाहन जब्त

प्रधान आरक्षक की बाइक को टक्कर मारने वाली बोलेरो सत्या कैला पत्नी स्व. एएन कैला के नाम पंजीकृत है। हादसे के बाद से चालक फरार है। पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक सीधी जिले के चुरहट का रहने वाला था। परिवार चित्रकूट में रहता है। उनकी तीन बेटियां है। गौरतलब है कि प्रधान आरक्षक विवेक को अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। इनके पिता भी पुलिस में थे। लेकिन बीमारी के कारण उनकी हुई मौत के बाद विवेक को नौकरी मिली थी। शव को उनके गृहग्राम तक भेजने के निर्देश आरआई को दिया गया है।

Next Story