सतना

सतना: ऑटो पलटा, एक दर्जन घायल, रीवा रेफर

Auto overturned dozen injured Rewa referred
x
मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के सतना (Satna) में ऑटो पलटने ने दर्जन भर यात्री घायल।

Satna Auto Accident News: सतना जिले के रीवा-अमरपाटन मार्ग में गुरूवार की सुबह तेज रफतार ऑटो पलटने से उसमें सवार एक दर्जन से अधिक सवारिंया घायल हो गई। घायलों को अमरपाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। यहां भर्ती रहे घायलों को संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया गया है। घायलों की हालत सामान्य बताई गई है।

कैसे हुआ हादसा

बताया गया है कि गुरूवार की सुबह गुढ़ थाना के महसांव गांव के निवासी एक दर्जन से अधिक दर्शनार्थी मैहर देवी दर्शन करने जा रहे थे। रीवा अमरपाटन मार्ग के मौहारी कटरा के समीप पहुंचते ही ऑटो चला रहा चालक उस पर नियंत्रण नहीं रख पाया। अनियंत्रित हुआ ऑटो पलट गया। दुर्घटना के कारण उसमें सवार सभी सवारियां घायल हो गई। दुर्घटना के कारण मौके पर चीख पुकार की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए अमरपाटन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां से घायलों को एसजीएमएच रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि घायलों को अमरपाटन से रीवा के लिए रेफर कर दिया गया है। जिसके कारण घायलों का नाम पता की जानकारी नहीं मिल पाई है।

Next Story