सतना

पेट्रोल पम्प लूटकांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई रकम बरामद

News Desk
5 March 2021 10:23 AM GMT
पेट्रोल पम्प लूटकांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई रकम बरामद
x
सतना। जिले के कोलगवां थाना अंतर्गत रिलायंस पेट्रोल पम्प में हुई लूट का पर्दाफास पुलिस ने कर लिया है। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र जैन व नगर पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में कोलगवां थाना पुलिस ने पेट्रोल पम्प में हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल, 315 बोर का कट्टा, कारतूस व बका के अलावा लूटी गई रकम 15 हजार रुपये बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि पेट्रोल पम्प के कर्मचारी द्वारा लूट की साजिश रची गई थी। पुलिस ने अजीत पिता रामप्रसाद सोनी 35 वर्ष, नारायण कुमार पिता विजय गुप्ता 25 वर्ष, सिद्धार्थनगर शिव कालोनी सतना, कपिल उर्फ विपिन पिता श्याम किशोर अहिरवार 25 वर्ष अमौधा सतना, राजू पिता सदानंद सिंह 42 वर्ष पतेरी सतना को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

इस लूट का पर्दाफास करने में निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह थाना प्रभारी कोलगवां, उप निरीक्षक श्रीराम सनोडिया, डीआर शर्मा, आशीष धुर्वे, सउनि देव नारायण उपाध्याय, प्रधान आरक्षक शशिकांत पयासी, आरक्षक विपिन सोधिया, वाजिद खान, बृजेश सिंह, अजीत सिंह, देवेंद्र सेन, रमाकांत तिवारी, आरक्षक प्रवीण तिवारी, राहुल सिंह, दिलीप द्विवेदी, उपेश पाठक, अजीत मिश्रा, संजय यादव, कमलाकर सिंह, विकास सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

Next Story