
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रीवा से महिला कैंडीडेट...
रीवा से महिला कैंडीडेट उतारेगी कांग्रेस?

Rewa Loksabha Chunav Candidates Congress: रीवा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस का ब्राह्मण प्रत्याशी उतारना तय माना जा रहा है। कारण यह कि सतना व सीधी संसदीय क्षेत्र से वह पिछड़ा वर्ग कंडीडेट उतार चुकी है इसलिए रीवा में सामान्य वर्ग ब्राह्मण कंडीडेट ही मैदान उतारेगी, ऐसी संभावना प्रबल है। वैसे तो रीवा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के कई दावेदार हैं जिनमें बाह्मण वर्ग से अजय मिश्रा बाबा, विधायक अभय मिश्रा व राजेंद मिश्रा का नाम माना जा रहा है।
पिछड़ा वर्ग से पूर्व सांसद देवराज सिंह पटेल व राजमणि पटेल का नाम भी था लेकिन अब पिछड़ा वर्ग से कंडीडेट उतारने की संभावनाएं कमजोर हो गई हैं इसलिए ब्राह्मण वर्ग के कंडीडेट पर ही जोर हो सकता है। इनमें अभय मिश्रा व अजय मिश्रा बाबा ज्यादा मजबूत हैं।
चूंकि भाजपा ने विंध्य में एक सीट महिला कंडीडेट को दी है इसलिए कांग्रेस भी एक महिला कंडीडेट उतारेगी। ऐसी परिस्थिति में रीवा से महिला कंडीडेट उतारने की संभावना मजबूत है।
जिसमें पहला नाम पूर्व विधायक नीलम मिश्रा, जो अभय मिश्रा की पत्नी हैं उनके नाम पर मुहर लग सकती है, ऐसी चर्चा भी है। हालांकि कविता पांडेय भी मजबूत दावा कर रही थीं लेकिन उनका स्कोर कम पड़ रहा है।