
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- विदुषी ने बढ़ाया रीवा...
रीवा
विदुषी ने बढ़ाया रीवा का मान, CBSE 12वी बोर्ड में लाया 96%
Shashank Dwivedi | रीवा रियासत
20 May 2024 1:22 PM IST

x
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। घोषित 12वीं के परीक्षा परिणामों में मऊगंज जिले की विदुषी केशरी ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए मऊगंज जिले को गौरवान्वित किया.
उल्लेखनीय है कि विदुषी केशरी नगर परिषद मऊगंज की पूर्व अध्यक्ष चन्द्रप्रभा गुप्ता एवं नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई ओमप्रकाश गुप्ता की पुत्री हैं। विदुषी केशरी की इस उपलब्धि पर उनके शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Next Story