
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रीवा के एक और वीर सपूत...

Rewa MP News: देश सेवा का जज्बा लिये रीवा जिले के भिटवा गांव के रहने एक जवान का अचानक निधन हो गया। जवान एक साल पूर्व ही सेना में भर्ती हुआ था जहां उसकी ट्रेनिंग महाराष्ट्र के नासिक मेंचल रही थी। बीते दिवस ट्रेनिंग के दौरान ही अचानक तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के लिये वीर सपूत की मौत हो गई। जवान के अचानक निधन से पूरे गांव में शोक छा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्तिक विश्वकर्मा पिता चंद्रकांत विश्वकर्मा निवासी भिटवा थाना चोरहटा एक वर्ष पूर्व ही सेना में भर्ती हुए थे। उनकी ट्रेनिंग महाराष्ट्र के नासिक में चल रही थी। इस बीच पिछले दिनों कार्तिक की तबियत अचानक खराब हो गई जहां उन्हें नासिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका उपचार डाक्टरों द्वारा किया जा रहा था लेकिन 10 दिसंबर को उनका निधन हो गया। अचानक एक होनहार युवक के निधन से पूरे घर परिवार कोहराम मच गया। वहीं गांव के साथ ही आसपास के गांवों में शोक की लहर व्याप्त हो गई।
जिस दिन सेना में भर्ती उसी दिन मौत
बताया गया है कि कार्तिक एक साल पूर्व 10 दिसंबर 2020 को ही सेना में भर्ती हुये थे और उनका निधन भी एक बाद 10 दिसंबर 2021 को हो गया है। उनका पार्थिक शरीर गृहग्राम पहुंचने के बाद रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। इस बीच काफी संख्या में उपस्थित लोगों ने नम आंखों वीर जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की।
