
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रीवा: तालाब में डूबी...

Rewa MP News: कब किसके साथ क्या हादसा हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। इसी कड़ी में लौर क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है। बताया गया है कि लौर क्षेत्र की निवासी दो मासूम बालिकाएं खेलते हुए नदी में डूब गई। परिजनों द्वारा दोनो बालिकाओं को संजय गांधी अस्पताल लाया गया।
जिसमें से एक मासूम बालिका का प्राथमिक परीक्षण करने के बाद चिकित्सकों ने जहां मृत घोषित कर दिया वहीं दूसरी बालिका का ईलाज चिकित्सालय के मेडिसिन वार्ड के चिकित्सको द्वारा किया जा रहा है। मृतक बालिका के शव का पीएम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
कैसे हुआ हादसा
Rewa Madhya Pradesh: रीवा में बताया गया है कि लौर थाना क्षेत्र की निवासी अंतिमा पटेल 5 वर्ष रविवार की सुबह अपने घर के समीप खेल रही थी। इसी दरमियान अंतिमा अपनी एक अन्य सहेली के साथ खेलते हुए समीप ही बने तालाब में चली गई। तालाब में नहाते हुए दोनो बालिकाएं उसमें डूबने लगी। ग्रामीणों को जैसे ही घटना का पता चला उन्होने तालाब में डूब रही स्वास्थ्य केन्द्र ले जाने की व्यवस्था की।
यहां भर्ती रही दोनो बालिकाओं की स्थिति में सुधार होता न देख चिकित्सकों ने दोनो को संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया। एसजीएमएच के आकस्मिक चिकित्सा विभाग पहुंची दोनो बालिकाओं का प्राथमिक परीक्षण करने के बाद चिकित्सकां ने अंतिमा को जहां मृत घोषित कर दिया वहीं दूसरी बालिका को मेडिसिन वार्ड रेफर कर दिया गया।
गांव में शोक का माहौल
बालिका की मौत के कारण गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। परिजनों ने बताया कि तालाब घर से कुछ ही दूरी पर है। लेकिन दोनो बालिकाएं बिना किसी को कुछ बताए कब तालाब पहुंच गई किसी को कुछ पता ही नहीं चल पाया, और यह हादसा हो गया।