रीवा

रीवा के मेडिकल कॉलेज पहुंची आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर की टीम, किया निरीक्षण

Sanjay Patel
2 Sept 2023 6:42 AM GMT
रीवा के मेडिकल कॉलेज पहुंची आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर की टीम, किया निरीक्षण
x
Rewa News: मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर की तीन सदस्यीय टीम रीवा पहुंची। टीम ने गायनी व आर्थाेपेडिक विभाग की बढ़ी हुई सीटों के व्यवस्था का जायजा लिया।

मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर की तीन सदस्यीय टीम रीवा पहुंची। टीम ने गायनी व आर्थाेपेडिक विभाग की बढ़ी हुई सीटों के व्यवस्था का जायजा लिया। दोनों विभाग के वार्ड, क्लॉसरूम, ओपीडी आदि का निरीक्षण किया। करीब तीन घंटे तक निरीक्षण चला। इसके बाद टीम रिपोर्ट तैयार कर लौट गई। दावा किया गया है कि निरीक्षण के दौरान टीम को सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली हैं।

तीन घंटे चला निरीक्षण

मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2021 में उक्त दोनों विभागों में पीजी की सीटों में इजाफा हुआ था। इसमें मेडिकल छात्रों का प्रवेश भी शुरू हो चुका है। छात्रों को बेहतर तरीके से पढ़ाया जा रहा है या नहीं, इसकी निगरानी एनएमसी व विश्वविद्यालय की टीम करती है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को तीन सदस्यीय टीम रीवा के श्यामशाह मेडिकल कॉलेज पहुंची। टीम ने यहां लगभग तीन घंटे तक निरीक्षण किया। स्थानीय चिकित्सकों के साथ बैठक कर विभागों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। दोपहर में निरीक्षण समाप्त होने के बाद टीम के सदस्य वापस लौट गये।

अस्पताल में देखी व्यवस्थाएं

आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा निरीक्षण के लिये भेजी गई टीम में तीन सदस्य शामिल थे। इसमें आर्थों के शहडोल मेडिकल कॉलेज में पदस्थ डॉ. राजेश टेंमूनिकर, सतना मेडिकल कॉलेज में पदस्थ डॉ. अम्बरीश मिश्रा समेत गायनी विभाग की डॉ. निशात फातिमा शामिल थी। तीनों सदस्यों ने सुबह से दोपहर तक अस्पताल व मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। यहां पर यह बता दें कि मरीजों को बेहतर उपचार देने के लिये मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के प्रस्ताव पर एनएमसी ने दोनों विभागों में 7 पीजी की सीटों को बढ़ाया था। इसमें गायनी में 5 सीटें बढ़ी थीं जबकि आर्थाे में 2 सीटों का इजाफा किया गया गया था। अब गायनी में 9 व आर्थों में 3 पीजी की सीटें संचालित हो रही हैं। इन सीटों में प्रवेश लेने वाले जूनियर डॉक्टरों को बेहतर शिक्षा मिल रही है या नहीं, इसका निरीक्षण टीम द्वारा किया गया।

Next Story