राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में बम विस्फोट में छह भाजपा कार्यकर्ता घायल

x
राजनीतिक हिंसा की घटनाएं नियमित रूप से पश्चिम बंगाल के चुनावों में सुर्खियां बनती रही हैं। एक बार फिर पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले सियासत गरमा उठी है जब भारतीय जनता पार्टी (Bjp) के छह कार्यकर्ता शुक्रवार देर रात दक्षिण 24 परगना जिले के रामपुर गाँव में कथित कच्चे बम विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए कैनिंग उपखंड अस्पताल लाया गया। घायल भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जब वे शादी से लौट रहे थे तो तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं ने उन पर बम फेंका।पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।  

27 मार्च से हैं विधानसभा चुनाव

बता दे पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव 27 मार्च से शुरू होंगे। राज्य में इस साल आठ चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story