रीवा

रीवा शहर के सिरमौर चौराहे पर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: तीन लड़कियां और तीन लड़के गिरफ्तार, तानसेन काम्प्लेक्स में चल रहा था देह व्यापार

रीवा शहर के सिरमौर चौराहे पर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: तीन लड़कियां और तीन लड़के गिरफ्तार, तानसेन काम्प्लेक्स में चल रहा था देह व्यापार
x
रीवा शहर के सिरमौर चौराहे पर तानसेन कॉम्पलेक्स में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। डीएसपी प्रतिभा शर्मा के नेतृत्व में की गई छापेमारी में तीन लड़कियां और तीन लड़के गिरफ्तार हुए।

रीवा शहर में सिरमौर चौराहे पर स्थित तानसेन कॉम्पलेक्स में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। गुरुवार शाम को डीएसपी प्रतिभा शर्मा के निर्देशन में अमहिया थाना पुलिस ने अचानक छापेमारी की और इस अवैध गतिविधि का पर्दाफाश किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की और तीन लड़कियों और तीन लड़कों को गिरफ्तार कर लिया।

सिरमौर चौराहा शहर का सबसे व्यस्त क्षेत्र है, जहां दिन के उजाले में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। यह तथ्य पुलिस के लिए चौंकाने वाला था क्योंकि लंबे समय से इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही थी। पुलिस के अनुसार, तानसेन कॉम्पलेक्स में एक किराए के मकान में महिला द्वारा सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था।

डीएसपी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि किराया नामा के अनुसार, यह रैकेट पिछले एक महीने से चल रहा था। छापेमारी के दौरान तीन लड़के और तीन लड़कियां पकड़ी गईं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पुष्पा उर्फ राजकुमारी पटेल (38), संस्कार तिवारी (21), अभिषेक द्विवेदी (21) और अन्य शामिल हैं। फिलहाल, इनसे पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।

Next Story